फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Haryana becomes the national hockey champion

Jhansi News: हरियाणा बना हॉकी का नेशनल चैंपियन

Thu, 22 Oct 2026 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Haryana becomes the national hockey champion
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता हरियाणा की टीम
झांसी। मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि पर बुधवार को हरियाणा और मध्य प्रदेश के बीच 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चैंपियनशिप का रोमांचक खिताबी मुकाबला हुआ। मध्य प्रदेश ने शुरुआती बढ़त बनाकर दबाव बनाया, लेकिन हरियाणा ने दमदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज करने के साथ ही खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, मेजबान उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 21 अक्तूबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में कुल 29 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

जोगिंदर ने दागा विजयी गोलफाइनल में हरियाणा और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर के 14वें मिनट में मध्य प्रदेश के मोहम्मद जैद खान ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पिछड़ने के बाद हरियाणा ने हमले तेज किए और दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में नवराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर पहुंचने के बाद गोल के लिए संघर्ष तेज हो गया। मध्य प्रदेश ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षापंक्ति के साथ जवाबी हमले जारी रखे। मैच के 50वें मिनट में जोगिंदर सिंह ने मैदानी गोल कर हरियाणा को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंतिम सीटी बजने तक मध्य प्रदेश बराबरी का गोल नहीं कर सका और हरियाणा ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर रहा यूपी
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 3-1 से शिकस्त देकर घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया। हॉकी इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप में यूपी की टीम लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर रही है। उत्तर प्रदेश की ओर से आकाश पाल ने 15वें और 21वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। इसके बाद 41वें मिनट में पंजाब के पवनदीप सिंह ने गोल कर अंतर कम किया। मुकाबले के 58वें मिनट में उत्तर प्रदेश के चंदन यादव ने तीसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल के साथ बेहतर तालमेल दिखाया।
समापन समारोह में एशियाई हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने विजेता हरियाणा, उपविजेता मध्य प्रदेश तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, झांसी हॉकी के अध्यक्ष वीरेंद्र राय, सचिव सुबोध खांडेकर, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अब्दुल अजीज आदि शामिल रहे।



आयोजन में इनकी रही भूमिका
चैंपियनशिप के सफल संचालन में टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित राय, टेक्निकल डेलीगेट मनीष गौर और अंपायर मैनेजर वीरेंद्र सिंह समेत तकनीकी अधिकारियों और अंपायरों की टीम ने जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed