{"_id":"5d4484028ebc3e6caf0cef92","slug":"haryali-teej-utsav-was-full-of-joy-jhansi-news-jhs1449900194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज उत्सव में गूंजे सावन के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज उत्सव में गूंजे सावन के गीत
विज्ञापन
सदर बाजार में अग्रवाल महिला समाज ने हरियाली तीज उत्सव मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज उत्सव में गूंजे सावन के गीत
झांसी। महानगर में सावन तीज का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को महिलाओं की कई संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महिलाओं ने हरे परिधान पहनकर सावन के गीत गाए और राधा कृष्ण को झूला झुलाया। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को पौधे और सुहाग की सामग्री प्रदान की
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के सभागार में सावन तीज आयोजन समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी महिलाएं मेहंदी, महावर लगाएं थीं, जिन्होंने बुंदेली भाषा में सावन के गीत गाए और भगवान को झूला झुलाकर मोहक नृत्य किया। आशा चौहान ने मधुर गीत गाए। सावन तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदू संस्कृति में सावन तीज का बड़ा महत्व है। इस दिन आम के वृक्ष पर किसी नदी या सरोवर के किनारे झूले डाले जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि आज के दिन सभी मंदिरों में ठाकुर जी को झूले पर विराजमान किया जाता है। वह रक्षाबंधन तक उसी झूले में विराजमान रहते हैं। वहीं पर्व पर महिलाएं हरे परिधान पहनती हैं और झूला झूलती हैं।
इस अवसर पर सुनीता रवि शर्मा, कमली राजीव सिंह, सभासद अंशु राय, सभासद सुशीला दुबे, शशि प्रभा, चित्रा सिंह, नेहा शर्मा, राखी भार्गव, प्रीति मोहन, गिरजा तिवारी, डा. ममता तिवारी, रागिनी तिवारी, शैलजा दुबे आदि मौजूद रहीं। इधर अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में स्थानीय होटल में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन हुआ। हरे परिधानों में महिलाओं ने हिस्सा लिया और एक दूसरे को पौधे एवं सुहाग की सामग्री बिंदी, महावर, चूड़ियां, मेहंदी आदि प्रदान कीं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इन पौधों को लगाकर हम अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध रख सकते हैं। इस अवसर पर किरण चौडे़ले, नंदिनी मोदी, अर्चना, ज्योति, रश्मि, लक्ष्मी, ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इधर श्री अग्रवाल महिला जागृति मंच सदर बाजार के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने मारवाड़ी परिधान पहने और मारवाड़ी गीत गाए। इस मौके पर हुईं प्रतियोगिताओं में स्वाती गुप्ता, भारती गुप्ता, पारुल अग्रवाल विजयी रहीं। इस अवसर पर अंजू गुप्ता, डॉ. विनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।