फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hardwork for gold medal

गोल्ड मेडल के लिए जमकर कर रहीं मेहनत

Tue, 07 Jan 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
hardwork for gold medal
अहमदाबाद में आयोजित होने वाली एरियल सिल्क प्रतियोगिता के लिए लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के जिम्नेजि?
झांसी। नेशनल एरियल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में अहमदाबाद में 18 जनवरी से एरियल सिल्क प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें झांसी के 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के जिम्नेजियम हॉल में अपने खेल को और निखारने और गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए बालिका व महिला खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन

झांसी में मल्लखंभ का व्यापक प्रचलन है। आज इसका आधुनिक स्वरूप सिल्क एरियल स्पोर्ट्स तेजी से उभर रहा है, खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल लाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि यह गोल्ड मेडल प्राप्त कर सकें।
साक्षी परिहार, कोच
एरियल स्पोर्ट्स में नेशनल स्तर पर अपनी पहचान बने, इसके लिए रोज तीन घंटे अभ्यास कर रहीं हूं। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
दिशा कुशवाहा, खिलाड़ी
मल्लखंभ हमारे देश की प्राचीन खेल विद्या है। एरियल सिल्क इसका आधुनिक रूप है। मैं तीन घंटे जमकर अभ्यास कर रही हूं।
इति तिवारी, खिलाड़ी
सिल्क रोप मल्लखंभ में बालिकाएं व महिला खिलाड़ी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यह फिटनेस प्रदान करता है।
काजल साहू, खिलाड़ी
हमारी झांसी नगरी कई खेलों में तेजी से आगे बढ़ी है। सिल्क एरियल स्पोर्ट्स में सभी खिलाड़ी काफी नाम कमा रहे हैं।
रिया साहू, खिलाड़ी
प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से हो रही है। सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। सभी उत्साह से भरे हैं।
कामिनी कुशवाहा, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed