फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hard work pays off in the BJP: Ramkishore

भाजपा में परिश्रम का मिलता है फल : रामकिशोर

Sun, 09 Aug 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hard work pays off in the BJP: Ramkishore
- भारतीय जनता पार्टी के बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष कर किया अभिनंदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। भारतीय जनता पार्टी बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम नगर आगमन पर नगर मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ता सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी विशिष्ट कार्य पद्धति के आधार पर आगे बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के छोटे से छोटे कार्य पर भी नजर रखती है। उन्होंने परिवारवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति से हमेशा दूर रहती है। मंचासीन अतिथियों में महापौर बिहारीलाल आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, नगर पालिकाध्यक्ष शशि श्रीवास, सत्येंद्र पाल सिंह, बंगरा ब्लॉक प्रमुख भारती आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी रहे। सभा में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नगर में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आयुष श्रीवास, दीपक कुशवाहा, सुधांशु अवस्थी, अनुज मिश्रा, अंकुर अग्रवाल, सोमेश त्रिपाठी, अजय राजपूत, अजय सिंह राजावत आदि मौजूद रहे। इसी दौरान झांसी रोड पर शुभम वैध, लक्ष्मीबाई चौराहे पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश सेठ, नगर अध्यक्ष दीपू मोदी, बॉबी अग्रवाल, आरके अहिरवार ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed