फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hanuman jaynti

... जय हनुमान ज्ञान गुन सागर

Sun, 27 Oct 2019 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
hanuman jaynti
खंडराव गेट के श्रीहनुमान मंदिर पर अरती की गई। अमर उजाला
... जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
विज्ञापन

झांसी। हनुमान जयंती पर्व पर रविवार को मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान का अभिषेक व विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
सखी के हनुमान मंदिर में भगवान की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह 6.15 बजे पट खुलते ही श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ वक्त बाद ही मंदिर में मेले जैसी स्थिति बन गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद और दीप जलाकर भगवान का स्मरण किया। मंदिर में बिजली छठा से श्रद्धालुओं को भगवान के अनेक रूप देखने को मिले। मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने क्रम बना रहा। साथ ही मंदिर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में पहुंची अधिक भीड़ के कारण भारी पुलिस व्यवस्था रही। पुलिस को हाइवे पर चार और दो पहिया वाहनों को कतार में लगवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इधर, सराफा बाजार, बिसाती बाजार स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर पुजारी कृष्णा महाराज ने भगवान का अभिषेक व श्रृंगार किया। पुरानी नझाई स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर पुजारी विजय पुरोहित, लक्ष्मण गंज स्थित माधौबेड़िया हनुमान मंदिर पर पुजारी अनूप पाठक ने पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, श्याम रायकवार, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, प्रदीप नगरिया, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बड़ागांव गेट पुलिस चौकी स्थित श्री हनुमान मंदिर पर सुबह 4.30 बजे भगवान का महाभिषेक कर महाआरती कालीचरण जारौलिया ने की। भगवान के मनमोहक श्रृंगार एवं आकर्षक विद्युत छठा मंदिर परिसर जगमगा उठा। सुबह मुन्ना मासूम एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए, जिसमें दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चलें न हनुमान के बिना और हनुमान लला तेरी महिमा अपार है शामिल रहे। दोपहर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुगल शिवहरे, रवीश त्रिपाठी, सेवक ताम्रकार, महेश पांडे, श्रीराम पुरोहित, देवदत्त नायक, विष्णु तिवारी, डा. एलके पालीवाल, कैलाश, गब्बर माली, लखन साहू, उमाशंकर मिश्रा मौजूद रहे। संचालन रॉकी महाराज ने किया। बाहर बड़ागांव गेट स्थित परुआ हनुमान मंदिर पर पुजारी अविनाश मिश्रा ने महाआरती की। इस मौके पर केसी साहू, विनीत कुमार, अंकित मिश्रा मौजूद रहे। नोटघाट पुल स्थित मां अंजनी हनुमान मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed