फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hal-e-Government Hospital: Doctor absent, social distance wired

हाल-ए-सरकारी अस्पताल: डॉक्टर नदारद, सामाजिक दूरी तार-तार

Thu, 29 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hal-e-Government Hospital: Doctor absent, social distance wired
झांसी। कोरोना काल में भी सरकारी अस्पताल भगवान के भरोसे ही चल रहे हैं। चिकित्सकों की मनमानी का खमियाजा अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के साथ ही महिला अस्पताल में भी मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों इंतजार करने के बाद भी चिकित्सक नहीं आने पर मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

एक घंटे के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंची
जिला अस्पताल में समय सुबह 11: 45 बजे कमरा नंबर 21 में चर्मरोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर मरीजों की लंबी कतार थी। लेकिन लगभग एक घंटा इंतजार करने के बाद भी चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं पहुंची। जिसका खमियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

सटकर खड़े होकर मरीज कर रहे थे अपनी बारी का इंतजार
जिला अस्पताल में सुबह 11: 50 बजे कमरा नंबर 37 में मौजूद चिकित्सक मरीजों का इलाज करने में व्यस्त थे। लेकिन सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिसके चलते मरीज सटकर खडे़ होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर कोविड नियम हुए तार-तार
जिला अस्पताल में सुबह 11:58 बजे पर्चा बनवाने के मरीजों और तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मरीज और तीमारदार लाइन में लगकर पर्चा बनवा रहे थे। इस दौरान कोविड नियमों को पूरी तरह से अनदेखा किया जा रहा था।
घंटों मरीजों का इंतजार करती रहीं गर्भवती महिलाएं
जिला महिला अस्पताल में दोपहर 12:06 बजे कमरा नंबर 40 में गर्भवती महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई थी। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर गर्भवती महिलाओं का इलाज करने नहीं पहुंची। जिससे अधिकतर महिलाएं बिना इलाज करने ही चली गईं।

कर्मचारी भी नहीं बता सके
जिला महिला अस्पताल में दोपहर 12:10 बजे कमरा नंबर 13 में कोई भी डॉक्टर नहीं था। गर्भवती महिलाओं द्वारा अस्पताल कर्मचारियों से पूछने पर कोई भी संतोषजनक जबाव नहीं मिला। जिसके चलते अधिकतर गर्भवती महिलाएं बिना इलाज कराए ही अस्पताल से चली गईं।
उंगली में एलर्जी होने के कारण जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आए हैं। इंतजार करते काफी देर हो गई है लेकिन अभी तक चिकित्सक नहीं आई हैं।
बबली, तैलया मुहल्ला
काफी समय से पैर में खुजली हो गई थी। अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए हैं। आधे घंटे से अधिक समय हो गया है। लेकिन डॉक्टर नहीं आईं हैं।
कमला देवी, सैंयर गेट
गर्भवती होने पर अस्पताल के कमरा नंबर 40 में परामर्श के लिए आए हैं। काफी देर से डॉक्टर का इंतजार कर रहें हैं। खड़े-खड़े पैरों में दर्द होने लगा है।
श्वेता, उन्नाव गेट
इस अस्पताल में हमेशा ही चिकित्सक समय से नहीं आते हैं। लगभग आधे घंटे से अधिक समय से लाइन में लगकर डॉक्टर का इंतजार कर रहें हैं।
आरती, मिशन कंपाउंड
ननद को दिखाने के लिए जिला महिला अस्पताल आए हैं। पूरे अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं है। कमरा नंबर 40 में भी चिकित्सक नहीं है।
सलमा, इतवारी गंज
गर्भवती होने के कारण 20 किलोमीटर दूर से महिला अस्पताल में दिखाने के लिए आए हैं। एक घंटे से लाइन में लगे हुए हैं। लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं हैं।
राधा, दिनारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed