फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hail rain wreaked havoc in Jhansi-Lalitpur

झांसी-ललितपुर : ओलावृष्टि ने गांव-गांव में मचाई तबाही, फसलें चौपट, एक की मौत और चार घायल 

Mon, 10 Jan 2022 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी /ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी /ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 02:02 AM IST
सार

किसानों की मेहनत और लागत पर चंद मिनटों में कुदरत ने फेरा पानी। नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन ने शुरू कराया सर्वे।

विज्ञापन
Hail rain wreaked havoc in Jhansi-Lalitpur
तबाही का मंजर... - फोटो : amar ujala

विस्तार

रविवार की सुबह किसानों की मेहनत और लागत पर कुदरत ने चंद मिनटों में पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से झांसी, ललितपुर के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में रबी की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई। इससे किसानों में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। ललितपुर में बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। दैवी आपदा से किसानों को हुए नुकसान का प्रशासन ने आकलन शुरू कर दिया है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों से मौसम का रुख तल्ख बना हुआ है। बारिश का क्रम जारी है, जो रबी की फसलों का खासा नुकसान पहुंचा रहा है।  रविवार की सुबह अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। झांसी के बंगरा, मऊरानीपुर, टहरौली, टोड़ीफतेहपुर, गरौठा के अलावा ललितपुर के गांवों में 15-20 मिनट तक बड़े-बड़े ओले गिरे। तेज बारिश भी हुई। इससे गेहूं, चना, मटर, सरसों की फसल खेतों में ही बिछ गई। 
विज्ञापन


ललितपुर जिले के थाना बार इलाके के ग्राम धनगौल में बारिश से एक मकान ढह गया। इससे मकान के अंदर मौजूद दंपती व तीन बच्चे दब गए। मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां 12 साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed