{"_id":"61db464e85b6e4189c201e43","slug":"hail-rain-wreaked-havoc-in-jhansi-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-ललितपुर : ओलावृष्टि ने गांव-गांव में मचाई तबाही, फसलें चौपट, एक की मौत और चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-ललितपुर : ओलावृष्टि ने गांव-गांव में मचाई तबाही, फसलें चौपट, एक की मौत और चार घायल
Mon, 10 Jan 2022 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी /ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी /ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:02 AM IST
सार
किसानों की मेहनत और लागत पर चंद मिनटों में कुदरत ने फेरा पानी। नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन ने शुरू कराया सर्वे।
विज्ञापन
तबाही का मंजर...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की सुबह किसानों की मेहनत और लागत पर कुदरत ने चंद मिनटों में पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से झांसी, ललितपुर के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में रबी की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई। इससे किसानों में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। ललितपुर में बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। दैवी आपदा से किसानों को हुए नुकसान का प्रशासन ने आकलन शुरू कर दिया है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से मौसम का रुख तल्ख बना हुआ है। बारिश का क्रम जारी है, जो रबी की फसलों का खासा नुकसान पहुंचा रहा है। रविवार की सुबह अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। झांसी के बंगरा, मऊरानीपुर, टहरौली, टोड़ीफतेहपुर, गरौठा के अलावा ललितपुर के गांवों में 15-20 मिनट तक बड़े-बड़े ओले गिरे। तेज बारिश भी हुई। इससे गेहूं, चना, मटर, सरसों की फसल खेतों में ही बिछ गई।
विज्ञापन
ललितपुर जिले के थाना बार इलाके के ग्राम धनगौल में बारिश से एक मकान ढह गया। इससे मकान के अंदर मौजूद दंपती व तीन बच्चे दब गए। मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां 12 साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन