{"_id":"59c560f94f1c1bae688b5fff","slug":"hadsa-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर तोड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर तोड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
train jhansi news
- फोटो : demo
घाटमपुर-मुगल रोड स्थित हलधरपुर रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को बैरियर तोड़कर ट्रक पटरी पर आकर फंस गया। टक्कर लगने से बैरियर ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) से टकरा गया और स्पार्किंग होने लगी। यह देख ट्रक चालक और खलासी पटरी पर ट्रक छोड़कर कूदकर भाग निकले। ट्रैक पर ट्रक को रुका देखकर आस-पास के स्टेशनों को सूचना देकर अलर्ट किया गया। झांसी से कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन को चौरा स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे एक घंटे रेल संचालन बाधित रहा।
भोगनीपुर से घाटमपुर रोड पर झांसी रूट के हलधररपुर रेलवे क्रासिंग के गेटमैन कमलेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आने का आने का मेसेज मिला। इस पर क्रॉसिंग का बूम गिराया जा रहा था, तभी घाटमपुर की तरफ से तेज गति आ रहे ट्रक ने क्रासिंग को पार करने के चक्कर में बूम में टक्कर मार दी। बैरियर ओएचई से टकराया इससे ओएचई से सप्लाई ठप हो गई। बूम को तोड़ता हुआ ट्रक पटरी पर जाकर रुक गया और ओएचई से टकराकर फंस गया। घटना की जानकारी पुखरायां स्टेशनमास्टर को दी गई। इस पर आगे के चौरा स्टेशन से छूटने वाली पैसेंजर को वहीं रोक लिया गया।
आस-पास के अन्य स्टेशनों को सूचना दी गई। बाद में पुखरायां आरपीएफ चौकी इंचार्ज केएस मीणा और रेलपथ निरीक्षक एसके द्विवेदी मौके पर पहुंचे। बाद में ट्रैक से ट्रक को हटवाया गया। आनन-फानन में टावर वैगन मंगाकर ओएचई की मरम्मत शुरू कराई गई। इस दौरान एक घंटे तक ट्रैक पर यातायात बाधित रहा। बैरियर टूटने से औरैया-घाटमपुर रोड पर देर रात तक जाम की स्थिति रही। आरपीएफ चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उसमें गत्ते लदे हैं। चालक-परिचालक का पता किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।