फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Had the queen had the resources and weapons like the British, the history of independence would have been different: Modi

रानी के पास अंग्रेजों जैसे संसाधन और हथियार होते तो आजादी का इतिहास कुछ और होता: मोदी

Fri, 19 Nov 2021 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Had the queen had the resources and weapons like the British, the history of independence would have been different: Modi
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झांसी का ऐतिहासिक किला इस बात का जीता जागता गवाह है कि भारत कभी कोई लड़ाई शौर्य और वीरता की कमी से नहीं हारा, रानी लक्ष्मीबाई के पास अगर अंग्रेजों के बराबर संसाधन और आधुनिक हथियार होते तो देश की आजादी का इतिहास शायद कुछ और होता।
विज्ञापन

किले की तलहटी में सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व के दौरान प्रधानमंत्री ने झांसी में डिफेंस कॉरिडोर की नींव रखी। इसके अलावा जल, थल और वायुसेना को स्वदेश निर्मित हेेलीकॉप्टर व रक्षा उपकरण सौंपे। इस दौरान उन्होंने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम और बलिदान को याद करते हुए कहा कि जब हमें आजादी मिली थी, तब हमारे पास अवसर था और अनुभव भी था। लेकिन, देश को सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाना और आत्मनिर्भर भारत बनाना, अब हमारी जिम्मेदारी है। आजादी के अमृतकाल में ये देश का संकल्प और लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सशक्त भारत का मंत्र देते हुए कहा कि यूपी डिफेंस कॉरिडोर में बुंदेलखंड सारथी की भूमिका निभाने जा रहा है। जो बुंदेलखंड कभी भारत के शौर्य और साहस के लिए जाना जाता था, अब उसकी पहचान भारत के सामरिक सामर्थ्य के प्रमुख केंद्र के तौर पर हो रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे इस क्षेत्र के विकास का एक्सप्रेस बनेगा, ये मेरा वादा है। बुंदेलखंड क्षेत्र पहले गलत नीतियों के कारण पलायन से पीड़ित था, वो अब नई संभावनाओं के कारण निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed