{"_id":"62b9e9e0a0371405fa22f9bd","slug":"gwalior-bumb-ki-suchna-jhansi-news-jhs2236862123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ग्वालियर पुलिस को सोमवार को 100 नंबर पर फोन कर किसी युवक ने ग्वालियर स्टेशन पर बम होने की सूचना दी। इसके चलते पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते ने स्टेशन पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पूरे स्टेशन को खाली करा दिया गया। करीब एक घंटे तक चली जांच के बाद यहां कुछ नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस को राहत मिली।
दरअसल, ग्वालियर पुलिस को सोमवार को अज्ञात नंबर से 100 नंबर पर फोन कर युवक ने रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल सतर्क हो गया। एसपी अमित सांघी के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तत्काल स्टेशन पहुंच गया। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाकर जांच शुरू कर दी। सबसे पहले पुलिस ने प्लेटफार्म एक को खाली कराते हुए डस्टबिन, बोर्ड, कुर्सियों और हर संदिग्ध वस्तु की जांच की। इस दौरान प्लेटफार्म एक पर आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने प्लेटफार्म दो और तीन पर जांच की। पूरे स्टेशन को खाली करा लिया गया। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस बल ने राहत की सांस ली। पुलिस ने जिस नंबर से फोन आया था, उसको भी सर्विलांस पर लगा दिया है। एसपी अमित सांघी ने बताया कि स्टेशन पर बम मिलने की सूचना पर जांच की गई थी। यहां कुछ नहीं मिला।
समझ ही नहीं पाए यात्री
रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और चेकिंग को देख पहले तो यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए। यात्रियों को लगा कि फिर से अग्निपथ का विरोध तो नहीं हो गया। इस दौरान तमाम यात्री खुद ही इधर-उधर होने लगे। यात्रियों के सामान की जांच की गई, तो तमाम यात्रियों को दिक्कत हुई। जिन्हें सुरक्षा बलों ने समझाया।