{"_id":"600b21698ebc3e33dc3e6ad7","slug":"gurusarai-top-city-hospital-last-in-list-jhansi-news-jhs186755855","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसराय सीएचसी अव्वल, जिला अस्पताल फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसराय सीएचसी अव्वल, जिला अस्पताल फिसड्डी
विज्ञापन
झांसी। पहले चरण के दूसरे दिन हुए कोरोना टीकाकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ने बाजी मार ली है। यहां पर सर्वाधिक 92 फीसदी डॉक्टरों, कर्मचारियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। दूसरे पायदान पर टीबी क्लीनिक रहा, यहां पर 82 प्रतिशत ने टीका लगवाया। सबसे फिसड्डी जिला अस्पताल रहा, जहां मात्र 24 फीसदी वैक्सीनेशन हुआ।
शुक्रवार को सबसे ज्यादा महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना टीकाकरण के लिए सत्र स्थल बनाए गए थे। यहां पांच स्थलों पर 500 लाभार्थियों को टीका लगना था, मगर 189 ने वैक्सीन लगवाई। इसी तरह, जिला अस्पताल में भी 200 में 48, महिला अस्पताल में 59 में 39, टीबी क्लीनिक में 100 में 82, सीएचसी बबीना में 200 में 150, बामौर में 200 में 130, बंगरा में 200 में 93, बरुआसागर में 200 में 114, चिरगांव में 200 में 111, गुरसराय में 200 में 183, मऊरानीपुर में 200 में 150, सीएचसी मोंठ में 200 में 136 डॉक्टरों, कर्मचारियों ने कोरोना का टीका लगवाया।
महिलाएं रहीं आगे, पुरुष पीछे
कोरोना की वैक्सीन लगवाने में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे रहीं। 1425 टीका लगवाने वालों में 874 तो महिलाएं ही रहीं। वहीं, 551 पुरुषों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
ये भी जानें
- तीन केंद्रों पर कोवैक्सीन लगाई गई। 276 ने इसका टीका लगवाया।
- नौ केंद्रों पर कोवीशील्ड लगाई गई। 1149 ने इसका टीका लगवाया।
- कुल मिलाकर कोवैक्सीन का 36 फीसदी, कोवीशील्ड का 68 प्रतिशत को टीका लगा।
ये रहा प्रतिशत
टीकाकरण केंद्र प्रतिशत
सीएचसी गुरसराय 92
टीबी क्लीनिक 82
सीएचसी मऊरानीपुर 75
सीएचसी बबीना 75
सीएचसी मोंठ 68
महिला अस्पताल 66
सीएचसी बामौर 65
सीएचसी बरुआसागर 57
सीएचसी चिरगांव 56
सीएचसी बंगरा 47
मेडिकल कॉलेज 38
जिला अस्पताल 24