फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   guru purnima on 16th july

गुरु पूर्णिमा 16 को, सिंह लग्न में पूजन करेंगे शिष्य

Thu, 11 Jul 2019 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
guru purnima on 16th july
गुरु पूर्णिमा 16 को, सिंह लग्न में पूजन करेंगे शिष्य
विज्ञापन

झांसी। 16 जुलाई क ो गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ की पूर्णिमा) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सिंह लग्न और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा, जो गुरु पूजन के लिए बेहद शुभ है। मंदिरों और गुरु आश्रमों में पर्व की तैयारियां कर ली गई हैं। अनुष्ठान होंगे और श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे कराए जाएंगे।
सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व है। इसके साथ ही वर्षाकाल के सभी छोटे - बडे़ त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो जाएगी। गुरु पूर्णिमा में श्रद्धालु अपने अपने गुरु व ईष्ट देवता की पूजा करेंगे। आतियां तालाब स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। 15 जुलाई को अखंड जप होगा। 16 जुलाई क ो पांच कुंडीय यज्ञ, गुरु पूजा, शाम को दीप महायज्ञ आयोजित होगा। इसके अलावा दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार, पुस्तकों का पूजन भी होगा। मीडिया प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव के अनुसार गुरु पूजा सभी प्रज्ञा पीठों पर भी होगी। वहीं जल संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन पर गायत्री परिवार की ओर से पैरा मेडिकल के सभागार में दोपहर एक बजे से 13 जुलाई क ो सेमीनार होगा।
विज्ञापन

इधर महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर सुबह 8:15 बजे से सिंह लग्न लगेगा। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र होने से पूजन कार्य बेहद शुभ रहेगा। उनके अनुसार गोपीनाथ जी के मंदिर में वेद पाठ, हवन व गुरु पूजन होगा। सिद्धेश्वर मंदिर के आचार्य हरीओम पाठक ने बताया कि पर्व पर सुबह दतिया वाले महाराज का पूजन होगा। इसके बाद उनके शिष्यों द्वारा पूजा की जाएगी। भंडारा व हवन भी होगा। इधर सर्वनगर स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर के पर्व पर सुबह ध्यान, जन कल्याण की भावना की कामना के साथ हवन, शास्त्रीय गायन व भजन कार्यक्रम होगा। यह जानकारी पंडित सुबोध शास्त्री ने दी है। श्रावण मास समारोह महासमिति के संयोजन में पर्व की पूर्व संध्या पर गोपीनाथ जी के मंदिर में गुरु सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी होगी। 17 जुलाई को श्रावण मास के शुभारंभ पर भगवान भोलेनाथ जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी रवीश त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed