फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Guru Nanak Dev was happy to hear voice accompaniment

गुरु वाणी सुन निहाल हुई संगत

Thu, 26 Nov 2015 01:21 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev was happy to hear voice accompaniment
झांसी। बुधवार को महानगर के गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का अवतार पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में जाकर मत्था टेका। गुरु वाणी कीर्तन का श्रवण कर आशीष पाया। इस मौके पर हुए लंगरों में प्रसाद छका। वहीं सायं आतिशबाजी की गई।  
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सीपरी बाजार में अमृतसर के रागी जत्था भाई भूपिंदर सिंह ने गुरुवाणी का कीर्तन किया। तत्पश्चात स्थानीय जत्थे ने कीर्तन किया। इसके पश्चात ज्ञानी महेंदर सिंह ने अपने प्रवचन में कहा कि समाज में अधिकारों से वंचित लोगों व महिलाओं को गुरु नानक देव जी महाराज ने अधिकार दिलाया एवं उन्हें जीने की राह दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरु नानक महाराज ने लोगों को सत्य धर्म का पालन करने का मार्ग दिखाया। प्रवचन पश्चात श्रद्धालुओं ने गुरु के अटूट लंगर में प्रसाद छका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु सिंह सभा झोकनबाग में स्त्री सत्संग जत्था ने आरती तथा गुरुवाणी कीर्तन किया। गुरु घर के हजूरी रागी भाई अजीत सिंह, भाई बलवीर सिंह ने गुरु नानक देव जी की वाणी का मनोहर कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस
मौके पर जिलाधिकारी अनुराग यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, नगर विधायक रवि शर्मा आदि को गुरु घर का प्रसाद प्रदान किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के राजेंद्र सिंह चावला, जीएस सलूजा, सर्वजीत सिंह कोहली, हरचरण सिंह, नीटू फुलेल,  गुरचरण कौर, लावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

गुरुद्वारा राम गड़िया बिरादरी नगरा में प्रात: सुखमनी साहिब जी का पाठ, कीर्तन प्रवचन हुआ तथा लोगों ने लंगर में प्रसाद छका। इस अवसर पर अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरचरण सिंह वेदी, परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, इंदर जीत सिंह, कमलजीत सिंह, तेजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा सिंधी पंचायत भवन रानी महल में हुए धार्मिक कार्यक्रमों में प्रात: सत्यनारायण की कथा, कीर्तन एवं गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कपिल शर्मा, हरीश हसानी, मुकेश गोदवानी, सुनील हीरवानी, सुनील सिंधी, रमेश मोरवानी आदि मौजूद रहे।


इधर सरदार रंजीत सिंह के आवास पर बैठक कर बसपा के हाजी अशफाक, गुरुचरण सिंह, बलजीत सिंह, निर्मल सिंह आदि ने, अखिल भारतीय जन सुरक्षा समिति के शहर कार्यालय में पप्पू राम सहाय, कालीचरण, महेश, राजेंद्र चौहान आदि ने बैठक कर गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed