फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   guru govind singh prakash parv

गुरुद्वारों में टेका माथा, गुरु गोविंद सिंह की गाई गाथा

Fri, 03 Jan 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
guru govind singh prakash parv
सीपरी बाजार गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में गुरु गोविंद साहिब के प्रकाश पर्व पर श्री गुरु ग्रंथ साह?
झांसी। बृहस्पतिवार को सर्वंश दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सिख धर्म सहित अन्य धर्मों के श्रद्धालुओं ने महानगर के गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका, गुरुवाणी कीर्तन सुना और देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद सभी ने गुरु के लंगर में प्रसाद छका।
विज्ञापन

सीपरी गुरुद्वारा में ज्ञानी महेंद्र सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन किया। इसके बाद पंजाब से आए रागी जत्था भाई जगप्रीत सिंह ने गुरुवाणी का कीर्तन किया। उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु महाराज ने हमेशा सच का साथ दिया और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया। आज पूरे संसार में उनका प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है, जो हमें सत्य, धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है और शिक्षा प्रदान करता है। इस अवसर पर सरदार दिलबाग सिंह भुसारी, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, देवेंद्र सिंह चावला, आईपी सिंह, कुलवीर सिंह चावला, जगजीत सिंह चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर श्री गुरु सिंह सभा नगरा गुरुद्वारा में स्त्री सत्संग व बच्चों ने मनमोहक कीर्तन पेश किए। ज्ञानी अमनदीप सिंह भोगल ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इंदर पाल सिंह खनूजा, हरप्रीत सिंह मल्होत्रा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इकबाल सिंह, गुरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, अमनजीत सिंह, सतविंदर सिंह, हरवंश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा रामगरिया हीरापुरा नगरा में सिख संगत ने धूमधाम से प्रकाश पर्व मनाया। विशेष कीर्तन दीवान ज्ञानी रतनजीत सिंह व ज्ञानी रतनदीप सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद सभी ने गुरु का अटूट लंगर छका। इस मौके पर गुरु चरण सिंह बेदी, चरन वीर सिंह, कमलजीत सिंह परमजीत सिंह, जगदीश सिंह, कमलजीत सिंह भामरा, अजय सिंह व पाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मधुपाल सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह राजावत, राहुल राठौर, राजू पटेल व संजय वर्मा ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई।
गुरु गोविंद सिंह जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया। उन्होंने मानवता का संदेश दिया है।
मंजीत सिंह
आज पूरे विश्व में गुरु जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। हम सभी लोग उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक करें।
हरमीत कौर
महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त हो। इस पर गुरु गोविंद सिंह जी ने हमेशा विशेष बल दिया है। वह सभी के लिए महान आदर्श है।
गुरविंदर कौर
यह पर्व हमें भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। आज पूरी दुनिया सिख समाज के सेवा भाव से प्रभावित है।
इंद्रपाल सिंह खनूजा
श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था और सत्य मार्ग पर चलने को प्रेरित किया था।
मंदीप कौर
आज सभी समाजों के लोग उत्साह से गुरु जी का प्रकाश पर्व मना रहे है। उन्होंने देश व धर्म की रक्षा में अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था।
दिलबाग सिंह भुसारी
श्री गुरु गोविंद सिंह जी क ा बताया रास्ता सुख शांति के लिए है। आवश्यक है कि सभी मनुष्य उनके संदेशों को आत्मसात करें।
गुरविंदर सिंह सब्बरवाल
हिंदू समाज और देश की एकता अखंडता की रक्षा के लिए श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना सब कुछ बलिदान किया था।
अमरजीत कौर
गुरुद्वारा में हम सभी ने देश की खुशहाली और एकता की कामना की। गुरु जी का प्रकाश पर्व हमें हमेशा एकजुट रहने को प्रेरित करता है।
अमनदीप सिंह सलूजा
गुरुद्वारा में सुबह आ गई थी। गुरु वाणी कीर्तन सुना और लंगर सेवा में शामिल हुई। हमारे यहां हमेशा सेवाभाव पर विशेष बल दिया जाता है।
नवनीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed