{"_id":"601314088ebc3e3406244835","slug":"gursarai-sabse-jyada-votter-and-babina-sabase-kam-jhansi-news-jhs187166061","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसराय में सबसे ज्यादा मतदाता, बबीना में सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसराय में सबसे ज्यादा मतदाता, बबीना में सबसे कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनावों के लिए तैयार हुई मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी। नई मतदाता सूची में पिछली बार के मुकाबले इस बार महज 68698 मतदाताओं की ही बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। सबसे अधिक मतदाता गुरसराय ब्लॉक में जबकि सबसे कम बबीना ब्लॉक में दर्ज हुए हैं।
पंचायत चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची तैयार करने का काम नवंबर माह से आरंभ हुआ था। इसे दिसंबर तक प्रकाशित किया जाना था लेकिन, आयोग ने इसे बढ़ाकर 22 जनवरी कर दिया। करीब डेढ़ माह की मशक्कत के बाद तैयार हुई नई नामावली में कुल 119557 नाम नए जोड़े गए जबकि 71938 नाम विलोपित कर दिए गए। इन पर आपत्तियां दर्ज हुईं। इनकी सुनवाई के बाद सूची अंतिम तौर पर प्रकाशित हो गई। वर्ष 2015 में कुल मतदाताओं की संख्या 896005 थी।
अब नई मतदाता सूची में यह संख्या बढ़कर 964703 हो गई है। इस तरह 68698 मतदाता ही बढ़ सके। इनमें सर्वाधिक मतदाता गुरसराय ब्लॉक में दर्ज किए गए जबकि बबीना ब्लॉक में मतदाताओं की संख्या सबसे कम रही हालांकि चुनाव अधिकारियों का कहना है कि मतदाताओं के लिए नाम जोड़े अथवा घटाए जाने के अवसर अभी खत्म नहीं हुए हैं। अगर कोई व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहता है तब वह अधिसूचना जारी होने से पहले तक तहसील पर आवेदन करके अपने नाम मतदाता सूची में अभी भी जुड़वा सकता है।
विज्ञापन
ब्लॉकवार मतदाताओं की संख्या
ब्लॉक वर्ष 2015 वर्ष 2020
बामौर 125171 135331
बबीना 84833 92703
गुरसराय 124282 133525
चिरगांव 111282 118473
मोंठ 125985 133285
बड़ागांव 121628 126369
मऊरानीपुर 99384 110312
बंगरा 103440 114705
कुल 896005 964703
बंगरा में बनाए गए सबसे अधिक मतदाता
बंगरा ब्लॉक में सर्वाधिक मतदाता बनाए गए जबकि बड़ागांव में सबसे कम मतदाता जोड़े गए। आंकड़ों के मुताबिक नई मतदाता सूची में बामौर ब्लॉक में 10160, बबीना में 7870, गुरसराय में 9243, चिरगांव में 7191, मोंठ में 7300, बड़ागांव में 4741, मऊरानीपुर में 10928 एवं बंगरा में 11265 नए मतदाता जोड़े गए हैं।