फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gungun and Dinkar are top in shot put

शॉटपुट में गुनगुन और दिनकर रहे अव्वल

Tue, 14 Dec 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gungun and Dinkar are top in shot put
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में अंतर संकाय एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शॉटपुट के फाइनल मैच में महिला वर्ग में गुनगुन वाल्मीकि प्रथम, नेहा कुशवाहा द्वितीय, श्रेया सिंह तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में दिनकर प्रधान ने पहला, आशीष कुमार ने दूसरा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि डिस्कस थ्रो के फाइनल में महिला वर्ग में नेहा कुशवाहा प्रथम, गुनगुन वाल्मीकि द्वितीय, भारती तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में दिनकर प्रधान ने पहला, सुमित कुमार ने दूसरा, सुधाकर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ के फाइनल में महिला वर्ग में अर्चना ने पहला, आयुषी ने दूसरा, आकांक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में आरिफ अली प्रथम, कमल द्वितीय, आर्यन यादव तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में अनिकेत सिंह कौर पहले, अंकित यादव दूसरे, सत्येंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में आकांक्षा ने पहला, साक्षी मिश्रा ने दूसरा, शिखा वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। लॉन्ग जंप में पुरुष वर्ग में बालेंद्र अव्वल रहे। कमल सिंह ने दूसरा और विक्रम परिहार ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, महिला वर्ग में नेहा ने पहला, अर्चना ने दूसरा, भारती ने तीसरा स्थान पाया। टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग में ध्रुव प्रथम, रचित द्वितीय, सौरभ कुशवाहा तृतीय, मनीष शर्मा चतुर्थ स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पिंकी ने पहला, सोनम यादव ने दूसरा, महिमा ने तीसरा, अनीता ने चौथा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में नेहा कुशवाहा प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग में कमल सिंह ने पहला, संजीव कुमार ने दूसरा, सुमित कुमार ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में बलिंदर प्रथम, शिवम द्वितीय, गौरव तृतीय पायदान पर रहे। महिला वर्ग में अनीता अव्वल रहीं। मुस्कान राय द्वितीय, अर्चना तृतीय पायदान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में अनिकेत सिंह गौर प्रथम, आरिफ द्वितीय, आशीष तृतीय, महिला वर्ग में आकांक्षा प्रथम, माया द्वितीय, 5000 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में राममहेश तिवारी पहले, आजाद गौतम दूसरे, हसदेव त्रिपाठी तीसरे, महिला वर्ग में आकांक्षा प्रथम, माया देवी द्वितीय, शिखा तृतीय, वेटलिफ्टिंग में पुरुष वर्ग में रियांशु सिंह प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में खालिद खान, प्रदीप, प्रिंस, कुणाल, सौरभ, सोनम, सुरेंद्र प्रजापति, आकाश शर्मा, प्रतीक्षा झा, निशि शुक्ला, आरिफ खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed