फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Groom in trouble for marrying three women, including a transgender, without divorcing her

Jhansi News: बिना तलाक दिए किन्नर समेत तीन से ब्याह रचाने पर दूल्हा फंसा

Sat, 27 Jun 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 27 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Groom in trouble for marrying three women, including a transgender, without divorcing her
झांसी। बिना तलाक दिए किन्नर समेत तीन से शादी रचाने के आरोप में जालसाज दूल्हे के खिलाफ पहली पत्नी ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि धोखाधड़ी करके पति ने किन्नर समेत एक अन्य युवती से भी शादी रचा ली। अब वह उसे मार डालने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी दूल्हे समेत उसके सात परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से महोबा के नयकाना मोहल्ला निवासी छाया वर्मा ने पुलिस को बताया कि बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के समय करीब 12 साल पहले उसकी मुलाकात झांसी निवासी अजय सिंह से हुई थी। वह भी साथ में पढ़ाई करता था। परिजनों की सहमति से 11 अक्तूबर 2015 को हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। दंपती का एक बेटा हुआ। शादी के शुरुआती महीने सामान्य रहे, लेकिन बाद में पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। इस दौरान पति ने गुपचुप तरीके से झांसी निवासी किन्नर से शादी रचा ली। किन्नर ने छाया को फोन करके बताया कि शादी करने के बाद पति करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर भाग गया। अब उसके पति ने पिछले महीने तीसरी शादी रचा ली। तीसरी शादी के साक्ष्य के रूप में फोटो और वीडियो लेकर वह आईजी एवं एसएसपी के पास भी पहुंची थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश दुबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर पति अजय सिंह समेत उसके पिता जगदीश प्रसाद, कुसुम देवी, बहन अर्चना, राहुल, साधना एवं सुजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed