फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   grandmother-grandson crushed by speeding car in jhansi both died

झांसी में दादी-पोते की मौत: शादी में जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी के इंतजार में खड़े थे दोनों, तेज रफ्तार कार ने कुचला

Thu, 19 May 2022 05:24 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 May 2022 05:24 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
grandmother-grandson crushed by speeding car in jhansi both died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी-मऊरानीपुर हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दादी-पोते को कुचल दिया। पोते की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दादी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हां बृहस्पतिवार सुबह उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सकरार के भिटोरा निवासी माया राम अहिरवार की पत्नी बूंदा देवी (70) अहिरवार अपने पोते हर्ष (10) के साथ बुधवार शाम को भांजी की शादी में शामिल होने के लिए निकली थी। वह दोनों झांसी मऊरानीपुर हाईवे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े दादी पोते को हुए कुचलते हुए निकल गई। हादसे में हर्ष बुरी तरह घायल हो गया। जब तक पुलिस वहां पहुंचती हर्ष की मौत हो गई  जबकि दादी बूंदा देवी लहूलुहान हाल में हुई पड़ी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को लेकर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। लेकिन, बृहस्पतिवार को उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed