फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gram panchayat election start made radneet

गांव की राजनीति ने पकड़ा जोर, एक-एक वोट की खातिर बन रही रणनीति

Sat, 26 Dec 2020 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Gram panchayat election start made radneet
झांसी। पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही गांव की राजनीति जोर पकड़ने लगी। निवर्तमान प्रधानों को चुनौती देने के लिए विपक्षी उम्मीदवारों ने मतदाताओं में सेंध लगाने की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी। गांवों में एक-एक वोट के लिए रणनीति तय होनी शुरू हो गई है। अब गांव की चौपाल चुनावी अखाड़े में तब्दील हो रही है।
विज्ञापन

जनपद की सभी 496 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आधी रात से खत्म हो गया। कार्यकाल खत्म होने के साथ ही ग्राम प्रधानों के डोंगल भी जमा करा लिए गए। अब वह पंचायत संबंधी न कोई कार्य करा सकेंगे न कोई भुगतान कर सकेंगे। उधर, चुनावी तिथि की स्थिति बहुत साफ नहीं है, फिर भी ग्रामीण इलाकों में चुनावी राजनीति गर्माना शुरू हो चुकी। अधिकांश निवर्तमान प्रधान चुनावी मैदान में उतरने को ताल ठोंक रहे हैं। उनको चुनौती देने के लिए विपक्षी भी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। कार्यकाल खत्म होने के साथ ही प्रधानों के तेवर पहले के मुकाबले नम्र हो गए जबकि विपक्षी अधिक अक्रामक हो उठे हैं। गांव के भीतरी इलाकों में बैनर, पोस्टर नजर आने लगे। सुबह-शाम जुटने वाली गांव की चौपालों में उम्मीदवार अपनी हाजिरी लगाना नहीं भूल रहे। उम्मीदवारों ने मतदाता सूची के लिहाज से अपने वोटर भी गिर रहे हैं। इन सबके बीच अभी उम्मीदवारों का आरक्षण का बेसब्री से इंतजार है। सीटों का आरक्षण तय होने के बाद ही सही मायनों में उम्मीदवारी भी साफ होगी लेकिन, जब तक आरक्षण तय नहीं हो रहा, तब तक सभी अपने को उम्मीदवार मानकर ही गांव-गांव घूमना शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशासकों की नहीं हो सकी तैनाती
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आधी रात को खत्म होने केसाथ ही उनके डोंगल डि-एक्टिवेट कर दिए गए लेकिन, पंचायती राज विभाग की ओर से प्रशासकों की तैनाती नहीं की जा सकी। इसको लेकर पंचायतों में पूरे दिन ऊहापोह चलता रहा। शासन ने अभी तक सिर्फ सहायक विकास अधिकारियों से नीचे स्तर के किसी अधिकारी को प्रशासक न बनाने के निर्देश दिए हैं लेकिन, किसको प्रशासक बनाया जाए, यह स्थिति साफ नहीं की। इस वजह से कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक तैनात नहीं किए जा सके। पंचायती राज अफसर भी इस बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बोल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तैयार होगी नामावलियों की कंप्यूटराइज्ड सूची
पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची बनाने का काम करीब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के बाद शनिवार को नामावलियों की कंप्यूटराइज्ड सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 27 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण, 4 से 11 जनवरी तक आपत्ति निस्तारण के बाद पूरक सूची की तैयारी एवं उसके बाद 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

भुगतान कराने को परेशान रहे प्रधान
आज कार्यकाल का आखिरी दिन होने के नाते प्रधान अपने लंबित भुगतान कराने के लिए जी-जान से जुटे रहे। जहां सचिव एवं ग्राम प्रधान की सहमति रही वहां लंबित मामले निपट गए जबकि बड़ी संख्या में पंचायतें ऐसी भी रही जहां आखिरी दिन सचिव ने किसी भी तरह के भुगतान से इंकार कर दिया। ऐसे में निवर्तमान प्रधान की क्रेडिट भी दांव में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed