फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   grain picking pilot project

वन स्टेप प्रोजेक्ट से होगा अब अनाज का उठान

Mon, 21 Sep 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
grain picking pilot project
grain picking pilot project
झांसी। वन स्टेप प्रोजेक्ट के जरिए अब एफसीआई गोदामों से सीधे अनाज कोटेदार तक पहुंचेगा। अभी मौजूूदा व्यवस्था खत्म करके वन स्टेप व्यवस्था बनाई जा रही। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ जनपदों में इसे अगले माह शुरू होना है। झांसी को भी इसमें शामिल किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

अभी टू स्टेप वितरण प्रणाली काम कर रही है। इसके जरिए गोदाम से पहले अनाज ब्लॉक पहुंचाया जाता है। वहां से यह कोटेदारों तक भेजा जाता है। दो चरणों में होने की वजह से इसमें समय लगने साथ ही परिवहन लागत भी बढ़ जाती है। दो चरणों में अनाज उठान होने से गड़बड़ी की आशंका भी अधिक रहती है। इसे देखते हुए कुछ समय पहले वन स्टेप डिलीवरी व्यवस्था आरंभ करने का निर्णय हुआ। शासन ने दस ब्लॉक से कम वाले जनपदों में नई व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने का निर्णय लिया। इसके जरिए अनाज गोदाम से सीधे कोटेदार तक पहुंचेगा। अफसरों को उम्मीद है इससे गड़बड़ी को रोका जा सकेगा हालांकि इसके लागू होने में भी तमाम व्यवहारिक कठिनाईयां बताई जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है इस व्यवस्था में जीपीएस युक्त वाहनों का ही इस्तेमाल होगा। पांच अक्तूबर से प्रदेश में लागू होने जा रही है। झांसी के एक ब्लॉक में इसे शामिल किए जाने की तैयारी है लेकिन, आरएफसी नरेंद्र कुमार का कहना है अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed