{"_id":"077d63f72478d38441c36b52316bb898","slug":"governor-will-be-come-in-bundelkhand-uniwersity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू के सब स्टेशन का शिलान्यास करेंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू के सब स्टेशन का शिलान्यास करेंगे राज्यपाल
ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को अब खुद का विद्युत सब स्टेशन मिल जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद छह नवंबर को राज्यपाल राम नाईक इसका शिलान्यास करेंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा विश्वविद्यालय को अलग से सब स्टेशन का सुझाव दिया गया था। चूंकि, अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय तीसरी बार नैक का मूल्यांकन कराने जा रहा है और ए ग्रेड हासिल करने के लिए नैक के हर सुझावों को पूरा कर रहा है। इसी क्रम में शासन से अनुमति लेने के बाद 33/11 के विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु नारायण बाग में जमीन चिह्नित कर ली गई है।
सब स्टेशन की स्थापना के बाद बीयू को विद्युत विभाग से अलग फीडर मिल जाएगा, जिससे ओवरलोड की समस्या दूर हो जाएगी। कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने बताया कि सब स्टेशन के शिलान्यास के अलावा राज्यपाल परीक्षा भवन के मूल्यांकन केंद्र, आगंतुक कक्ष, समता महिला छात्रावास के विस्तारीकरण भवन, अभियंत्रण और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विस्तारीकृत बिल्डिंग का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
संगोष्ठी को 30 तक मांगे आवेदन
बीयू में छह और सात नवंबर को अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चिंतन होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, नई दिल्ली के कई विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हो सकते हैं।
संगोष्ठी में आलेख अथवा शोध पत्र के लिए एकात्म मानव दर्शन, राष्ट्र की अवधारणा एवं प्रजातंत्र, आर्थिक लोकतंत्र, एकात्म परराष्ट्र-नीति, एकात्म मानव दर्शन के अनुप्रयोग विषय निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागियों को उक्त विषयों पर सार संक्षेप emdjhansi@gmail.com ई-मेल पर 30 अक्तूबर तक पांच सौ शब्दों में भेजना होगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी।