{"_id":"e3bad251cbaeb5410cc2a103729397a7","slug":"government-women-s-hospital-in-test-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की परीक्षा में महिला अस्पताल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की परीक्षा में महिला अस्पताल फेल
ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। केंद्र की कायाकल्प योजना के तहत हुई स्वास्थ्य सेवाओं की परीक्षा में महिला अस्पताल फेल हो गया है। उसे 100 में से सिर्फ 62 अंक की मिले हैं, जबकि जिला अस्पताल ने कामयाबी हासिल की है। इस पर अस्पताल को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
सरकारी अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कायाकल्प योजना शुरू की गई है। इसके तहत वर्तमान में अस्पतालों में उपलब्ध संसाधन, सुविधा व चिकित्सीय सेवाओं की वास्तविक हकीकत का पता लगाया जा रहा है, ताकि आवश्यकतानुसार उन्हें सुधारा जा सके। साथ ही अच्छे अस्पतालों को नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
योजना के तहत जांच की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपी गई है। उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित 10 बिंदुओं पर महिला अस्पताल व जिला अस्पताल की जांच की, जिसमें महिला अस्पताल फेल हो गया है। इस परीक्षा में 76 अंक प्राप्त कर जिला अस्पताल पास हो गया है। दोनों अस्पतालों का रिपोर्ट कार्ड सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर हुई जांच
झांसी। केंद्र सरकार द्वारा जांच के लिए 10 बिंदु तय किए गए हैं। सभी के लिए 10-10 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, दवा काउंटर, हेल्प डेस्क, शौचालय, सफाई, रिकार्ड रूम, वार्डों की स्थिति व स्टाफ का व्यवहार शामिल है।
‘कायाकल्प योजना के तहत सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया जाना है। वर्तमान स्थिति का पता लगाने को उक्त व्यवस्था की गई है। दोनों अस्पतालों की रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।’
-डॉ. विनोद यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी, झांसी।
बंगरा व बड़ागांव में लगेगी एक्स-रे मशीन
झांसी। बंगरा व बड़ागांव क्षेत्र के लोगों को एक्स-रे कराने के लिए शहर की ओर नहीं भागना होगा। जल्द ही उन्हें यह सुविधा अपने ब्लाक में ही मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त दोनों ब्लाकों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मालूम हो कि उक्त ब्लाकों को छोड़कर वर्तमान में जिले के अन्य सभी ब्लाकों में एक्स-रे मशीन हैं।