फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   goverment release last installment of astrotarf

शासन ने जारी की एस्ट्रोटर्फ की अंतिम किश्त

Mon, 02 Nov 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
goverment release last installment of astrotarf
झांसी। हॉकी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को ध्यानचंद स्टेडियम में बन रहे एस्ट्रोटर्फ  के पूर्ण होने में लगभग चार माह और इंतजार करना होगा। हालांकि  शासन ने एस्ट्रोटर्फ के लिए दूसरी एवं अंतिम किश्त 6 करोड़ 23 लाख 54 हजार रुपये जारी कर कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री क ी पहल पर ध्यानचंद स्टेडियम में लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से हाकी के लिए एस्ट्रोटर्फ बनाया जा रहा है और शासन ने पहली किश्त लगभग सात करोड़ रुपये जारी कर दिए थे। इसके पश्चात कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने कार्य प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन दूसरी किश्त के फेर में एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य धीमा होने से शासन ने हाल ही में दूसरी किश्त भी जारी कर दी और निर्माण को पूर्ण करने संबंधी हिदायतें भी दीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2015 के दिसंबर माह तक एस्ट्रोटर्फ निर्माण कार्य पूरा होना है, लेकिन निर्माण संबंधी कई कार्यों के चलते यह फरवरी-मार्च से पूर्व संभव नहीं है। उनके मुताबिक इस देरी में टेंडर प्रक्रिया भी मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था ने एस्ट्रोटर्फ के लिए ग्रेट स्पोर्ट्स हैदराबाद को आर्डर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed