फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Goseva Mandal come farword for bitray animal

अन्ना पशुओं के लिए गोसेवा मंडल आया आगे

Mon, 13 Nov 2017 12:52 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 13 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Goseva Mandal come farword for bitray animal
jhansi news cow - फोटो : demo
ललितपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र में अन्य गोवंशों की समस्या के समाधान के लिए गोसेवा मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने गौ सेवा आयोग पशुधन विकास परिषद समेत उत्तर प्रदेश शासन जीव जंतु कल्याण विभाग व पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों व अध्यक्ष से मुलाकात करके पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। इस पर उनकी मांग को तत्काल प्रभाव से पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है। गोसेवा मंडल की मुख्य मांगे हैं कि व्हीकल एक्ट में संशोधन करके घायल व बीमार गोवंशो को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही गोवंशों की नस्ल सुधार के लिए जनपद के लिए थार नस्ल के 12 नंदी उपलब्ध कराए जाएं। बुंदेलखंड में अन्ना गौ वंश की मेडिकल सेवा के लिए एक हजार गौ मित्रो को शासन की ओर से मेडिकल प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र जारी किए जाए। अस्पतालों में अन्ना गौ वंश को भर्ती करने के लिए जनपद में 20 बेड का टीन शेड स्थापित कराने और दुर्घटना में घायल हुए गौ वंशो के मेडिकल साधन उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही गौ सेवा मंडल ने गौ तस्करों पर लगाम लगाने के लिए बनेगा गौ स्काड टीम का गठन करने और गौचर भूमि पर सुरक्षा नाली अन्ना गोवंशो के लिए खाने-पीने रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस संबंध में अध्यक्ष सुनील पटैरिया ने बताया कि आला अधिकारियों ने उनकी मांग को स्वीकरते हुए जल्द ही इन मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed