{"_id":"616c839bac3042229f0b5a26","slug":"goods-train-engine-failed-five-passenger-trains-delayed-for-two-and-a-half-hours-jhansi-news-jhs206813251","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, ढाई घंटे तक विलंबित हुई पांच यात्री ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, ढाई घंटे तक विलंबित हुई पांच यात्री ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी से नई दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन शनिवार की देर रात मंडल के करारी रेलवे स्टेशन के एक किलोमीटर पहले खराब हो गया। नई दिल्ली की ओर से आ रही मालगाड़ी का इंजन लगाकर उसे झांसी स्टेशन लाया गया तब जाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। इसकी वजह से झांसी होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें डेढ़ से ढाई घंटे तक विलंबित रहीं।
झांसी स्टेशन से शनिवार की देर रात करीब सवा 10 बजे नई दिल्ली के लिए मालगाड़ी रवाना हुई। करारी स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले ही मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे मेन ट्रैक बाधित हो गया। चालक ने इसकी सूचना गार्ड और करारी स्टेशन मास्टर को देने के साथ ही मंडलीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया। अधिकारियों ने नई दिल्ली से झांसी आ रही मालगाड़ी को करारी स्टेशन पर रोककर उसका इंजन काटकर खड़ी मालगाड़ी में जोड़ा। इसके पश्चात मालगाड़ी को झांसी स्टेशन पहुंचाया गया, तब जाकर ट्रैक पर ढाई घंटे बाद परिचालन शुरू हो सका। इसके चलते 02779 वास्को डी गामा- हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 02615 चेन्नई- नई दिल्ली जी टी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 04079 रायगढ़- हजरत निजामु्द्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस दो घंटे, 01841 खजुराहो- कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस दो घंटे एवं 02447 मानिकपुर- हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में आई तकनीकी खराबी की वजह से उसे झांसी लाया गया। यहां पर इंजन में आई गड़बड़ी की जांच इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी करेंगे।