फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Good news for book lovers, modern e-library will open in Atal Ekta Park

पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अटल एकता पार्क में आधुनिक ई-लाइब्रेरी

Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Good news for book lovers, modern e-library will open in Atal Ekta Park
झांसी। पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अटल एकता पार्क में जेडीए आधुनिक सहूलियतों से युक्त एक ई-लाइब्रेरी तैयार करने जा रहा है। यहां साहित्य, विज्ञान, कला समेत अन्य करीब दो दर्जन विविध विषयों से संबंधित ई-पुस्तकें मौजूद रहेंगी। यहां महिलाओं एवं बच्चों के लिए अलग से इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

हाल के समय में ई-पुस्तकों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। तमाम सारे जर्नल समेत लोकप्रिय पुस्तकें भी अब इलेक्ट्रानिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। ई-पुस्तकों की अवधि काफी अधिक होने के साथ ही इनका रखरखाव आसान होने के नाते अब ई-लाइब्रेरी पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इसी को देखते हुए झांसी में पहली ई-लाइब्रेरी तैयार कराई जा रही है। इस पर करीब बीस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अटल एकता पार्क के भीतर स्थित कांपलेक्स के दूसरे तल पर इसके लिए विशेष कक्ष तैयार कराया जा रहा है। प्राधिकरण अफसरों के मुताबिक खास तौर से इसके लिए 25 कम्प्यूटर मंगाए गए हैं। इनमें आधुनिक एप डाउनलोड होेंगे। इनकी मदद से देश-विदेश की किसी भी किताब एवं जर्नल तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। साहित्यिक पत्रिकाएं भी इनके माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। महिलाओं एवं बच्चों की दिलचस्पी के मुताबिक भी किताबें उपलब्ध रहेंगी। इन दिनों दिल्ली की एजेंसी इसे अंतिम रुप देने में जुटी है। इसके साथ ही एक सामान्य लाइब्रेरी भी तैयार कराई जा रही है। इसके सदस्य अपनी मनचाही पुस्तक घर ले जाकर पढ़ सकेंगे। समाचार पत्र समेत तमाम पत्रिकाएं वाचनालय में पढ़ने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

पुस्तक प्रेमियों की दिलचस्पी को देखते हुए ई-लाइब्रेरी को तैयार कराया जा रहा है। इसमें आधुनिक साफ्टवेयरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस लाइब्रेरी में पढ़ने से अलग अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश दीक्षित, उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed