फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   give the treatment to new born baby

जन्मजात बीमारियों के चिह्नित नवजातों के उपचार में देरी ठीक नही - मंडलायुक्त

Mon, 19 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
give the treatment to new born baby
जन्मजात बीमारियों के चिह्नित नवजातों के उपचार में देरी ठीक नहीं : मंडलायुक्त
विज्ञापन

झांसी। मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। कोविड महामारी के बीच राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आरबीएसके के जरिये चिह्नित 409 नवजातों का जल्द से जल्द उपचार के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी कोविड से इतर अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करें। आरबीएसके की समीक्षा के दौरान पाया कि मंडल के तीनों जिलों के कुल 409 नवजात ऐसे हैं, जिनकी सर्जरी पेंडिंग है। इसमें सबसे ज्यादा 109 बच्चे जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित हैं। उन्होंने जिलाधिकारी झांसी आंद्रा वामसी को दायित्व सौंपा कि वह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के साथ बैठक करके एक रणनीति बनाएं। तीनों जिलों को सूचित कर दे जिससे कि बच्चों की मेडिकल कॉलेज में समय से सर्जरी हो सके।
विज्ञापन

बैठक में मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे के बताया कि जन्मजात मोतियाबिंद के अलावा होंठ व तालू कटे 36 बच्चों को कानपुर स्माइल ट्रेन से संपर्क स्थापित करके सर्जरी करायी जा सकती है। वहीं क्लब फुट (मुड़े बच्चों का उपचार) झांसी जिला अस्पताल में हो रहा है तो बाकी के जिले जैसे जालौन के 13 और ललितपुर के 18 ऐसे बच्चों को झांसी जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा जा सकता है। बैठक में जिलाधिकारी झांसी आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी ललितपुर ए दिनेश कुमार व जालौन डीएम प्रियंका निरंजन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed