फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Give priority to state aided colleges in deciding the examination center

परीक्षा केंद्र तय करने में राजकीय, एडेड कॉलेज को दें प्राथमिकता

Mon, 20 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Give priority to state aided colleges in deciding the examination center
झांसी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सर्किट हाउस में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की नीति के अनुसार परीक्षा केंद्र बने। प्राथमिकता पर राजकीय, फिर सहायता प्राप्त और अंत में एसएफएस कॉलेज को केंद्र बनाएं। उन्होंने बिना वजह खर्च रोकने और छात्रों की परीक्षाओं में यदि कोई विसंगति है तो उसे दूर करें।
विज्ञापन

कहा कि समय से पठन-पाठन और वार्षिक परीक्षा की तैयारी अभी से कराएं। बीयू में जो शोध पीठ दी गई है, उनकी प्रगति आख्या शासन को भेजें। माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ अर्द्धवार्षिक परीक्षा को संपादित कराकर नंबरों को वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। संतोष व्यक्त किया कि ललितपुर को छोड़कर अन्य जनपदों में संस्कृत के रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मंडल के राजकीय विद्यालयों में 198, सहायता प्राप्त विद्यालयों में 512 नए शिक्षक ज्वाइन कर चुके हैं। इस दौरान कुलसचिव नारायण प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रकाश, संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव, डीआईओएस कोमल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राचार्यों की नियुक्ति पर जताया आभार
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। सहायता प्राप्त कॉलेजों में लंबे समय के बाद बड़े पैमाने पर हुई प्राचार्य की नियुक्ति पर आभार जताया। इस दौरान महासंघ अध्यक्ष डॉ. डीके भट्ट, उपाध्यक्ष डॉ. एसके राय, डॉ. टीके शर्मा, डॉ. जितेंद्र तिवारी, डॉ. विजय यादव, डॉ. सुरेंद्र नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed