{"_id":"5f8898be8ebc3e9bc567bc92","slug":"gis-survey-will-be-made-command-center-jhansi-news-jhs178756474","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईएस सर्वे बनेगा कमांड सेंटर की ढाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईएस सर्वे बनेगा कमांड सेंटर की ढाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पूरे महानगर की गतिविधियों पर नजर रखने और हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे कमांड कंट्रोल सेंटर की ढाल जीआईएस सर्वे से तय होगी। स्मार्ट सिटी के तहत महानगर की हर छोटी से छोटी व्यवस्था को कमांड कंट्रोल सेंटर में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है। कमांड सेंटर बनने से पहले सर्वे का काम पूरा कराने की तैयारी है।
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके जरिए महानगर की सारी व्यवस्थाओं को एकीकृत किया जाना है ताकि हर समस्या का समाधान कराने में आसानी रहे। इसके लिए 24 बिंदुआें की सूची तैयार की गई है। जिसमें अंडरग्राउंड ओएफसी केबल, गैस पाइपलाइन, पेयजल पाइपलाइन, पोल, अस्पताल, फायर सिस्टम, बिजली के तार, ट्रांसफार्मर, टैक्सी स्टैंड, सड़कों समेत हर बिंदु का सर्वे कर उसे टैग किया जाएगा।
नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि जीआईएस सर्वे कमांड कंट्रोल सेंटर की ढाल है। सर्वे में शामिल किए गए बिंदुओं की पूरी टैगिंग से ही कमांड कंट्रोल सेंटर की उपयोगिता साबित होगी। उन्होंने कहा कि कमांड सेंटर का काम केवल चौराहों को देखना नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति की समस्याओं का त्वरित समाधान कराकर उसका फीडबैक भी लेना है। सर्वे में 24 बिंदुओं को शामिल किया गया है। जल्द ही सर्वे शुरू कराया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
चौराहों पर आईटीएमएस का काम शुरू
महानगर के प्रमुख 13 चौराहों पर आईटीएमएस का काम शुरू कर दिया गया है। दिसंबर तक कमांड कंट्रोल सेंटर के प्रथम चरण का काम पूरा होना है। इसके लिए वीडियो वॉल समेत तमाम अन्य संसाधन नगर निगम में आ गए हैं। नगर निगम के चौथे तल पर निर्माण संबंधी कार्य लगभग पूरा होने की ओर है।