{"_id":"570803024f1c1bd772c81128","slug":"girls-now-alleges-irregularities-in-hostels","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गर्ल्स हॉस्टल में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गर्ल्स हॉस्टल में अनियमितता का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bu, jhansi hindi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीजी गर्ल्स हॉस्टल में कराए गए निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप जेई ने लगाया है। हॉस्टल में सस्ती दर के टाइल्स, दरवाजे लगाने का आरोप है। मामले की शिकायत विश्वविद्यालय अधिकारियों से की गई है।
अवर अभियंता सिविल का आरोप है कि टाइल्स लगाने में द्वितीय श्रेणी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस आधार पर 513 रुपये प्रति वर्ग का अंतर आ रहा है। साइट पर लगाए जा रहे दरवाजे भी मानकों के अनुसार नहीं है। कंपनी की तुलना में लोकल कंपनी के दरवाजे व चौखट प्रयोग किए जा रहे हैं। पीजी हॉस्टल में कई खिड़कियां, वेंटिलेटर में जंग लग रही है, जिस कारण वह कभी भी गिर सकते हैं। सेनेटरी सामग्री भी लोकल कंपनी की प्रयोग की जा रही है।
इससे लगभग चार से साढ़े चार लाख का वित्तीय नुकसान विश्वविद्यालय को हो रहा है। इंजीनियरिंग विभाग की इसमें संलिप्तता का भी आरोप है। इस कार्य में जेई ने खुद को बाईपास करने का भी आरोप लगाया है। जेई ने कुलसचिव, वित्त अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।