फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girls missed police alert

बालिका के लापता होने पर मचा हड़कंप

Wed, 15 Jul 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Girls missed police alert
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक बालिका के लापता होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही सीओ समेत प्रेमनगर पुलिस करीब तीन घंटे खोजबीन करती रही। इसके बाद बालिका अपनी सहेली के घर मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना प्रेमनगर के खातीबाबा निवासी विजय कुमार की बारह वर्षीय पुत्री घर थी। इसी बीच अचानक खेलते हुए वह घर से निकल गई। कुछ देर बाद जब पिता ने घर में देखा तो वह गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। बच्ची के लापता होने की खबर पर पूरा मोहल्ला भी खोजबीन में जुट गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संग्राम सिंह, प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र सिंह समेत फोर्स मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर आसपास लगे कैमरे भी खंगाले गए। इसी बीच पिता उसकी सहेली के घर पहुंचे, जहां वह पढ़ाई करते मिली। जिसे देखकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed