{"_id":"6573560c20a2879f40012f78","slug":"girl-students-from-across-the-state-are-coming-to-jhansi-polytechnic-to-become-fashion-designers-jhansi-news-c-360-1-jh11001-2020-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फैशन डिजाइनर बनने झांसी पॉलिटेक्निक आ रहीं प्रदेश भर की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फैशन डिजाइनर बनने झांसी पॉलिटेक्निक आ रहीं प्रदेश भर की छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में संचालित फैशन डिजाइनिंग के कोर्स में अन्य कोर्स की अपेक्षा अधिक छात्राओं ने प्रवेश लिए हैं। खास बात यह है कि पचास फीसदी सीटों पर प्रदेश के विभिन्न जिलों की छात्राओं ने प्रवेश लिए हैं।
इस सत्र में जहां दोनों पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लेने वालों का सूखा पड़ रहा है तो दूसरी ओर वीरांगना लक्ष्मीबाई महिला पॉलिटेक्निक में संचालित फैशन डिजाइनिंग कोर्स में बंपर प्रवेश हुए हैं। बुंदेलखंड के अलावा यहां कानपुर, गोरखपुर, बलिया, रायबरेली आदि जिलों से छात्राओं ने प्रवेश लिया है। यहां छात्राओं को ड्रेस डिजाइनिंग, कटिंग, कढ़ाई, कपड़ों की आधुनिक तकनीक से रंगाई आदि के काम सिखाए जाते हैं। लड़कियों के लिए यह कोर्स मुफीद साबित होता है। क्योंकि, हर कोई एक-दूसरे से कपड़ों के मामले में अलग दिखना चाहता है। ऐसे में कोई बड़े ब्रांड के कपड़े पहनना पसंद करता है तो कोई फैशन डिजाइनर से अपनी ड्रेस डिजाइन कराता है। ऐसे में इस कोर्स का स्कोप छोटे शहर से लेकर मेट्रो सिटी में भी काफी है। इसी को ध्यान में रखकर अब युवतियां फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। पॉलिटेक्निक के वर्तमान सत्र में डिजाइनिंग कोर्स में 60 सीट हैं, जो आठ बार की काउंसिलिंग के बाद पूरी भर चुकी हैं। उधर, प्रधानाचार्य एलएस यादव ने बताया कि कोर्स में कॅरिअर का स्कोप अधिक है, इसलिए छात्राएं इस कोर्स को अधिक महत्व दे रही हैं।