फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl kidnapped from Mathura found in Jhansi

मथुरा से अगवा कर लाई जा रही बालिका झांसी में बरामद, पुलिस को देखकर भाग गए अपहरणकर्ता

Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped from Mathura found in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

मथुरा से अगवा कर लाई जा रही एक बालिका को रक्सा पुलिस ने झांसी में बरामद किया है। पुलिस को देखकर दो अपहरणकर्ता भाग निकले। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है। रक्सा पुलिस ने मथुरा पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी है। सूचना पर मथुरा पुलिस व बालिका के परिजन झांसी के लिए रवाना हो चुके है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक बालिका लापता हो गई थी। मथुरा पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। सोमवार व मंगलवार की रात थाना रक्सा क्षेत्र के सिजवाहा तिराहा पर पीआरवी नंबर 0372 के सौरभ दुबे व वेदप्रकाश ड्यूटी पर थे। 
विज्ञापन


इसी बीच एक वाहन में सवार दो युवक एक बालिका को ले जाते नजर आए। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को देखकर आपे सवार दोनों युवक भाग निकले। पुलिस ने बालिका से पूछताछ की। जहां बालिका ने बताया कि दोनों युवक उसे मथुरा से लेकर आए हैं। इसके बाद बालिका को रक्सा थाने लाकर पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां मथुरा पुलिस से जानकारी लेने पर पता चला है कि उक्त बालिका मथुरा से अपहरण कर लाई गई है। जानकारी होने पर मथुरा पुलिस व बालिका के परिजन उसे लेने के लिए झांसी रवाना हो चुके हैं। देर रात पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने आपे गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। देर रात पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed