{"_id":"6a1e9a2ebebf1c7c5f09fecf","slug":"ghaziabad-surya-hatyakand-dhirendra-shastri-backs-asad-encounter-praises-up-police-action-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, पेपर लीक मामले पर भी दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, पेपर लीक मामले पर भी दिया ये जवाब
Tue, 02 Jun 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:10 PM IST
सार
गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड के कातिल असद के मुठभेड़ में ढेर होने पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का बड़ा बयान सामने आया है। धीरेंद्र शास्त्री असद के एनकाउंटर पर बोले। साथ ही कहा कि अब धर्मांतरण कराने वालों की ठठरी बांधेंगे।
विज्ञापन
सूर्या हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब वह हिंदू राष्ट्र बनाने, सनातनियों को जगाने और धर्मांतरण कराने वालों की ठठरी बांधने का काम करेंगे। गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। वह सोमवार को छतरपुर जाते समय रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
गाजियाबाद की घटना पर आगे बोलते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इसीलिए हम हिंदुओं को जगाते रहते हैं। हिंदुओं का दुर्भाग्य है कि बकरा हलाल दिखाने के नाम पर ले जाकर सूर्या नाम के बालक की हत्या की गई।
उनके अंदर, दया, प्रेम, करुणा नहीं है, अगर हिंदू एक होगा तो किसी का बाल भी बांका नहीं होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि साधना करने वाला साधु होता है। संस्कृत के श्लोक का जिक्र करते हुए कहा कि देश, जनकल्याण और लोगों को बचाने के लिए बुलडोजर चलाना पड़ता है।

पेपर लीक मामले पर बोले कि अब व्यवस्था सुधर रही है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में एक माह की साधना के बाद बागेश्वर धाम लौट रहे पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री बोले कि आठ-नौ साल बाद वहां तप करने का अवसर मिला। अब वापस बागेश्वर बालाजी के चरणों में जाकर जनसेवा करने का काम करेंगे।