फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Get the second dose too soon, if the fourth wave comes, it will save

दूसरी डोज भी जल्द लगवा लीजिए, चौथी लहर आई तो यही बचाएगी

Tue, 22 Mar 2022 09:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Get the second dose too soon, if the fourth wave comes, it will save
झांसी। कोरोना के मामले थमने के बाद अब दूसरी डोज लगवाने को लेकर लोग आनाकानी करने लगे हैं। इसी वजह से युवाओं से लेकर बड़ों तक का शत-प्रतिशत टीकाकरण तो हो गया लेकिन 17 फीसदी लोगों को अभी भी दूसरी डोज लगनी बाकी है। वहीं, किशोरों में तो ये आंकड़ा 32 प्रतिशत है।
विज्ञापन

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के चलते अब फिर से कोरोना की चौथी लहर आने का डर सताने लगा है। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अंशुल जैन का कहना है कि जून में भारत में भी चौथी लहर की दस्तक की संभावना है। हालांकि, लोग पूर्ण प्रतिरक्षित होंगे तो महामारी की चपेट में आने के बावजूद भी स्थिति गंभीर नहीं होगी। क्योंकि, वैक्सीन की पूरी डोज लग जाने से शरीर में वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। वहीं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि जिस भी व्यक्ति की दूसरी डोज लगवाने का समय आ गया है तो केंद्र पहुंचकर टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन

ये है आंकड़े
..................
आयु: 18 वर्ष से अधिक
डोज लगनी: 14.90 लाख
प्रथम लगी: 15,42,512 (104 फीसदी)
दूसरी लगी: 12,32,231 (83.3 फीसदी)
..............................
आयु: 15 से 17 वर्ष
डोज लगनी: 1,40,174
प्रथम लगी: 1,39,354 (99.2 फीसदी)
दूसरी लगी: 95,164 (68.2 फीसदी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed