फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Get health check done in Dixit Bagh today

दीक्षित बाग में आज कराएं सेहत की जांच

Sun, 10 Jul 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Get health check done in Dixit Bagh today
झांसी। दीक्षित बाग में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मरीजों को जरूरी दवाएं भी बांटी जाएंगी। ऐसे में शिविर का हिस्सा बनकर आप स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने दवा से दुआ अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के आठ मेडिकल स्टोरों में ड्रॉप बॉक्स रखवाए गए हैं। इन बॉक्स में आम जन घरों में रखी गैर जरूरी दवाएं दान कर रहे हैं। इन दवाओं को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मरीजों को नि:शुल्क वितरित करना है। यही नहीं, डॉक्टरों से लेकर केमिस्ट तक ने अभियान में सहयोग करते हुए दवाएं दान करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को दीक्षित बाग में शंकर जी के मंदिर के पास पार्षद मुकेश सोनी के कार्यालय पर सुबह 10:00 बजे से स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्रा और फिजीशियन डॉ. राजीव जैन मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। शिविर में रोगियों को जरूरी दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की जाएंगी। ऐसे में अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं।
विज्ञापन

यहां पर दान कर सकते हैं दवाएं
.............................................
मेडिकल स्टोर का नाम स्थान
न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर मिनर्वा चौराहा
विजय केमिस्ट मेडिकल कॉलेज के सामने
मनीषा मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज के सामने
जीबी मेडिकल एजेंसी रामराजा दवा बाजार, गोविंद चौराहा रोड
मोदी मेडिकोज रामराजा दवा बाजार, गोविंद चौराहा रोड
विजय मेडिकल स्टोर जिला अस्पताल के पुराने गेट के सामने
सुमन मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed