फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   General train waiting, special train empty

सामान्य ट्रेनों में वेटिंग, विशेष ट्रेनें चल रहीं खाली

Thu, 29 Oct 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
General train waiting, special train empty
झांसी। कोरोना संक्रमण और किराये की अधिकता का असर ट्रेनों के सफर पर नजर आ रहा है। आलम यह है कि सामान्य ट्रेनों में जहां सीट वेटिंग में है तो स्पेशल ट्रेेनें खाली चल रही हैं। शताब्दी और हमसफर ट्रेनों में भी सीटें नहीं भर पा रही हैं। हालांकि रेलवे को उम्मीद है कि दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों में बुकिंग फु ल हो जाएगी। वहीं, ट्रेनों के खाली चलने से रेलवे अभी कोई नई स्पेशल ट्रेन चलाने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना संक्रमण के बाद कई ट्रेनों को कोविड स्पेशल के नाम से चलाना शुरू किया था। इसके बाद हाल ही में नवरात्र और दीपावली को लेकर पूजा और त्योहार स्पेशल को ट्रैक पर लाया गया। भोपाल शताब्दी और हमसफर ट्रेनों को चलाया गया। रेलवे को उम्मीद थी कि त्योहार ट्रेनों में अधिक भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

लेकिन मौजूद समय में कोविड स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, लेकिन पूजा स्पेशल ट्रेनें खाली चल रही हैं। बताया जाता है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों का किराया कोविड स्पेशल ट्रेनों से काफी अधिक है। इसके चलते यात्री इन ट्रेनों में रिर्जवेशन कराने से बच रहे हैं। वहीं भोपाल शताब्दी और हमसफर एक्सप्रेस भी खाली चल रही हैं। शताब्दी एक्सप्रेस में तो 200 सीटें तक खाली होती हैं। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं रहेगी। वहीं रेलवे अब कोई भी नई ट्रेनें चलाने की तैयारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में कम हो रहे रिर्जवेशन
भोपाल शताब्दी, हमसफर, झांसी-बांद्रा स्पेशल, ग्वालियर-बरौनी, ओखा-गोरखपुर, एर्नाकुलम-बरौनी, मुंबई-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर, छपरा स्पेशल, इंदौर-राजेंद्र नगर साप्ताहिक, विशाखा पट्नम-हजरत निजामुद्दीन त्योहार स्पेशल, छत्तीसगढ़ त्योहार स्पेशल, उप्र संपर्क क्रांति, छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति
त्योहार को लेकर ट्रेनों का संचालन किया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते अभी कम ही यात्री सफर कर रहे हैं। त्योहार पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed