फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   General tickets started being available in four express trains

चार एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलने लगे जनरल टिकट

Wed, 08 Dec 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
General tickets started being available in four express trains
झांसी। यात्रियों को मंडल से चलने वालीं चार एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट मिलना शुरू हो गए हैं। रेल प्रशासन जल्द ही दूसरी गाड़ियों में भी सामान्य श्रेणी के टिकट जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। यात्री जनरल टिकट की मांग करने लगे हैं। अभी यह सुविधा सिर्फ झांसी मानिकपुर, झांसी बांदा, झांसी कानपुर, झांसी ललितपुर व ललितपुर बीना के बीच संचालित मेमू ट्रेन में मिल रही है। मगर रेल प्रशासन ने अब चार एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोचों में भी यह सुविधा शुरू कर दी है। इनमें 22163/22164 खजुराहो भोपाल महामाना एक्सप्रेस व 12197/12198 ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी शामिल है। इसमें महामाना एक्सप्रेस छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, मंडी बामौरा, गंजबसौदा व विदिशा स्टेशन पर रुकती है। इसी तरह ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी के शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, बीना, गंजबसौदा व विदिशा स्टेशन पर स्टापेज हैं। सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने बताया कि मंडल से संचालित दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जल्द जनरल टिकट शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यालय से आदेश मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

हजारों यात्री हो रहे परेशान
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर करने की अनुमति नहीं मिलने के कारण बुंदेलखंड के हजारों मुसाफिरों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा वे यात्री परेशान रहते हैं, जो पढ़े लिखे न होने के कारण आरक्षण फार्म नहीं भर पाते हैं। पूर्व में झांसी स्टेशन से प्रतिदिन औसत 20 हजार यात्री जनरल टिकट पर सफर करते थे। दूसरी कोरोना लहर के बाद रेलवे में अब पूरी तरह हालात सामान्य होने लगे हैं। 288 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में 272 का और 52 में से 24 पैसेंजर का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed