फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Geeta jayanti express take over coach

गीता जयंती एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Thu, 05 Nov 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Geeta jayanti express take over coach
झांसी। रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में कोच (डिब्बा) बढ़ाने का फैसला लिया। खजुराहो-कुरुक्षेत्र के लिए चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस में रेलवे अतिरिक्त कोच लगाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने त्योहार पर भीड़ बढ़ने के साथ यात्रियों को आरामदायक सफर मुहैया कराने के लिए ट्रेनों में कोच बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले खजुराहो-कुरुक्षेत्र-खजुराहो स्पेशल ट्रेन में एक सामान्य श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। खजुराहो से चलने वाली ट्रेन संख्या 01841 में सात नवंबर से 20 नवंबर तक कोच लगेगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र से चलने वाली ट्रेन संख्या 01842 में आठ नवंबर से 21 नवंबर तक कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद करीब 72 नए यात्रियों को सफर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

धौलपुर में रुकेगी मालवा एक्सप्रेस
झांसी। रेलवे ने मालवा एक्सप्रेस का ठहराव धौलपुर में भी किया है। डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस रात को 12.35 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वहीं वैष्णोदेवी से चलकर रात 11.20 बजे धौलपुर पहुंचेगी। स्टेशन पर ट्रेन का दो मिनट का ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से लैस हुआ मऊरानीपुर स्टेशन
झांसी। रेलवे ने मऊरानीपुर स्टेशन पर भी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग का काम पूरा कर लिया है। इसके बाद झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर पुरानी इलेक्ट्रो-मैकेनिकल प्रणाली खत्म हो गई। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में 46 रूट और 15 प्वाइंट होंगे। इसके बाद झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर 110 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेनें दौड़ेंगीं। साथ में यार्ड से भी गाड़ियों के संचालन के दौरान 15 किमी का प्रतिबंध भी समाप्त हो गया। कार्य पूर्ण होने पर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने खुशी जताई है। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार हरी शंकर आर्य, मंडल विद्युत इंजीनियर रजत कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सतीश चंद्र दुबे, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की नेहा चौधरी, आशीष कुमार सैनी व एसके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed