फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gass cylendor reffling case

विवाहघर में चल रहा था गैस रिफिलिंग का खेल, छह घरेलू गैस सिलिंडर बरामद

Wed, 28 Oct 2020 12:15 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gass cylendor reffling case
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
महानगर के पुलिया नंबर नौ क्षेत्र में एक विवाहघर में गैस रिफिलिंग के खेल का खुलासा हुआ। पूर्ति और बांट माप विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए विवाहघर से छह घरेलू गैस सिलिंडर और रिफिलिंग करने के उपकरण बरामद किए। इस दौरान टीम ने विवाहघर के कमरे को सीज किया। साथ ही, एक युवक के खिलाफ नामजद और विवाहघर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अमर उजाला लगातार महानगर के चल रहे रसोई गैस के खेल को लेकर अभियान चला रहा है। इसके बाद पूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की। विभाग की टीम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में पुलिया नंबर नौ स्थित क्लासिक मैरिज होम में छापा मारा। इस दौरान टीम को बाथरूम में चार खाली घरेलू गैस सिलिंडर मिले। इसके साथ ही मुख्य हॉल में इलेक्ट्रानिक वेईंग मशीन, दो रिफिलिंग यंत्र समेत तमाम उपकरण रखे मिले।
विज्ञापन


टीम ने देखा कि विवाहघर के मुख्य हाल से एक पाइप दीवार से आरपार जा रहा है। जिस पर हॉल के पीछे बने कमरे को खुलवाया गया। जिसमें एक खाली और एक भरा गैस सिलिंडर मिला। भरा गैस सिलिंडर एक पाइप के जरिए मोटर और रिफिलर से जुड़ा हुआ था। बताया जाता है कि विवाहघर में ऑटो वाहन में गैस रिफिलिंग की जाती है। टीम ने मामले में युवक अब्दुल पुत्र गफूर खान निवासी दादा मियां और विवाहघर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने बताया कि मौके पर एक युवक मिला था, लेकिन सामान बरामद होते ही युवक फरार हो गया। टीम में पूर्ति निरीक्षक डौली शर्मा, देवनाथ और बांट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक दयाचंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो हो जाता बड़ा हादसा
विवाहघर के मुख्य हॉल से कमरे में एक पाइप जा रहा था। बताया जाता है कि पाइप जिस दीवार से आरपार था, उस दीवार के सहारे ही विवाह समारोह के दौरान स्टेज बनाई जाती है। समारोह के दौरान गैस के पाइप को फर्श के नीचे से निकालकर ले जाया जाता था। ऐेसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

लखनऊ से बजा फोन, तब दौड़ी पुलिस
छापेमारी के दौरान जब टीम को विवाहघर से रिफलिंग की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। टीम के अधिकारियों ने प्रेमनगर थाना पुलिस को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद टीम ने 112 नंबर पर कॉल किया। जिसके बाद लखनऊ कंट्रोल रूम से संदेश प्रसारित होने के बाद दो पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिसकर्मियों की सूचना के करीब एक घंटे बाद थाने का फोर्स पहुंचा। इस दौरान टीम को अनहोनी की आशंका बनी रही।


दो पासबुक भी मिलीं
टीम को छापेमारी के दौरान बरामद किए सामान में दो बैंक पासबुक भी मिली हैं। जिसमें एक पासबुक भारतीय स्टेट बैंक की शायरा खातून और दूसरी पासबुक सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी की शरीफ अंसारी के नाम पर है। इसके अलावा कुछ नोट और सिक्के भी बरामद किए गए हैं। विभाग की टीम पासबुक धारकों की जांच कर रही है।

पुलिया नंबर नो के क्लासिक मैरिज होम में गैस रिफिलिंग का मामला पकड़ते जिलापूर्ति विभाग की टीम और प

पुलिया नंबर नो के क्लासिक मैरिज होम में गैस रिफिलिंग का मामला पकड़ते जिलापूर्ति विभाग की टीम और प

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed