फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gashn ki teyari

जश्न की तैयारी, बुक कर रहे ‘सवारी’

Sun, 31 Dec 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
gashn ki teyari
hotal, jhansi news - फोटो : demo
नए साल की स्वागत के लिए झांसी वासियों ने पूरी तैयारी कर ली है। कई लोगों ने होटलों में पार्टी के लिए एडवांस बुकिंग करवाई है। होटलों ने एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस तय की है। इसमें डिनर से लेकर डांस तक शामिल है। कइयों ने शहर के बाहर जाकर जश्न मनाने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

हर बार की तरह इस साल भी लोग नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं। लोगों ने मौजूदा वर्ष को अलविदा कहकर नए साल के स्वागत की तैयारी कर ली है। पार्टी के लिए शहर के बड़े होटलों में पहले से जगह की बुकिंग कराई गई है। नए साल के मद्देनजर होटलों ने भी पार्टी की व्यवस्था की है। एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस में होटल स्नैक्स, कोल्डड्रिंक के साथ-साथ डिनर की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा डांस के लिए रंगीन लाइट्स के साथ-साथ डीजे की व्यवस्था की गई है। कई लोगों ने नए साल मनाने के लिए ओरछा, माताटीला बांध, पारीछा बांध, सुकुवां-ढुकुवां बांध जाकर पिकनिक मनाने का भी फैसला किया है। हालांकि, मध्यम स्तर के कई होटल संचालकों ने किसी भी व्यक्ति द्वारा जश्न के लिए बुकिंग नहीं कराने की भी बात कही है।
विज्ञापन


किराए के वाहन बुक करने पर जोर
नए साल का जश्न कई लोगों ने दूसरे शहरों में मनाने का फैसला किया है। ऐसे में किराए पर कारें बुकिंग करने पर लोगों का काफी जोर है। बुकिंग पर कार चलाने वाले दिनेश ने बताया कि शनिवार सुबह से ही गाड़ियों की बुकिंग में 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। सबसे ज्यादा आगरा के लिए वाहनों की बुकिंग की गई है। इसके अलावा शहर की टूरिस्ट स्थानों, बांधों के लिए वाहन बुक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed