{"_id":"5ebd8fa78ebc3e908e026cff","slug":"garo-me-deep-jalakr-manaye-manu-or-gangadhar-ki-barsgant-jhansi-news-jhs166740147","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दीप जलाकर मनाएं मनु और गंगाधर के विवाह की वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दीप जलाकर मनाएं मनु और गंगाधर के विवाह की वर्षगांठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। झांसी नरेश महाराजा गंगाधर राव और महारानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 178 वीं वर्षगांठ 19 मई को मनाई जाएगी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। राजा - रानी के विवाह स्थल गणेश मंदिर में लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर में सांकेतिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। कमेटी ने अपील की है कि सभी महानगर वासी अपने घरों में शाम 7:30 बजे दीप जलाकर विवाह की वर्षगांठ को यादगार बनाए।
महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी, महाराष्ट्र समाज एवं महानगर के कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से विवाह की वर्षगांठ की तारीख पर भव्य कार्यक्रम कराने की परंपरा वर्ष 2016 से शुरू की गई थी। इसमें महाराजा गंगाधर राव की बरात, जयमाला सहित अन्य वैवाहिक रस्मों के कार्यक्रम आयोजित होते थे। साथ ही विदेशों में बसें झांसी के वासी महाराजा गंगाधर राव व रानी लक्ष्मीबाई के विवाह की वर्षगांठ उत्साह से मनाते थे। इस बार कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगा है। ऐसे में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का होना संभव नहीं है। कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर ने महानगर के लोगों से अपील की है कि अपने घरों में 19 मई की शाम 7:30 बजे दीप प्रज्जवलित करे और महाराजा गंगाधर राव व रानी लक्ष्मीबाई के विवाह की वर्षगांठ को यादगार बनाए। बताया कि मंदिर में सांकेतिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। लेकिन, लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी।