फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Garbage will be not store in Aabadi

आबादी क्षेत्र में डंप नहीं होगा कूड़ा

Thu, 27 Aug 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be not store in Aabadi
झांसी। महानगर के आवासीय क्षेत्रों में बने नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड को खत्म करने की कवायद शुरू कर दी गई है। कूड़ा डंप होने से लोगों को होने वाली दिक्कत और बीमारियों की आशंका को लेकर महापौर ने पहल की है। महापौर ने महानगर से बाहर कूड़ा डंप करने के लिए अधिकारियों को जगह तलाशने के लिए कहा है। इसके लिए निगम के अधिकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

महानगर का कूड़ा अधिकतर निगम के वर्कशॉप के पास खंती और महावीरन शमशान घाट में डंप होता है। वर्कशॉप के पास कई कॉलोनियों विकसित हो चुकी हैं। वहीं, कूड़ा डंप होने से क्षेत्र के लोगों को बदबू और कूड़ा जलने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर लोगों ने कई बार निगम में शिकायत की है। इसके बाद महापौर रामतीर्थ सिंघल ने अधिकारियों को महानगर के बाहर जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि करारी में एक भूमि चिह्नित कर ली गई है। लेकिन भविष्य के लिहाज से उपयोगिता तय करने को लेकर अधिकारी मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि महानगर में आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कूड़ा डंप करने के लिए नई जगह का चयन करने के लिए कहा है। कोशिश है कि महानगर के बाहर डंपिंग जोन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed