फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Garbage collect near dharmshala

धर्मशाला के पास मिला कूड़े का ढेर, सफाई निरीक्षक को नोटिस जारी

Wed, 09 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Garbage collect near dharmshala
झांसी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने मंगलवार को महानगर की ऐतिहासिक पानी वाली धर्मशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान धर्मशाला के पास कूड़े का ढेर और सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सफाई निरीक्षक को नोटिस दिया गया। उन्होंने पानी वाली धर्मशाला में विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महानगर की ऐतिहासिक पानी वाली धर्मशाला का हाल बेहाल है। धर्मशाला पर बने कुंड में बड़ी-बड़ी जलकुंभी हो गई है। साथ ही नालों का पानी भी कुंड में गिरता है। इसके विकास के लिए कई बार कवायदें की गईं, लेकिन कुछ नहीं हो सका। नगर आयुक्त अवनीश राय ने मंगलवार को धर्मशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान धर्मशाला के आसपास गंदगी और कूड़े का ढेर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही क्षेत्र के सफाई निरीक्षक को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। नगर आयुक्त ने कहा कि धर्मशाला का प्राचीन स्वरूप बरकरार रखा जाए। जलकुंभी को हटाकर सफाई कराई जाए। इस बीच नगर आयुक्त ने सभी सफाई निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा ने बताया कि पानी वाली धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। पांच करोड़ रुपये से इसका कायाकल्प किया जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, मुख्य अभियंता एलएन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed