फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   garautha BJP MLA Jawahar Rajput wife and son found corona positive

झांसी: गरौठा विधायक, भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत 110 नये मरीज मिले, दो की मौत

Thu, 17 Sep 2020 01:38 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 17 Sep 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
garautha BJP MLA Jawahar Rajput wife and son found corona positive
सांकेतिक तस्वीर

बृहस्पतिवार को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत कोरोना के 110 नये मरीज सामने आए। इसके अलावा दो संक्रमितों की मौत भी हुई। वहीं, 129 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।  

विज्ञापन

भाजपा के गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, उनकी पत्नी व बेटे में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा में भी इस महामारी की जकड़न पाई गई। वहीं, दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। नैनागढ़ नगरा निवासी 53 वर्षीय एक संक्रमित की मौत हुई है। उन्हें बुखार, कफ व सांस लेने पर परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। वह पहले से हाइपरटेंशन व डायबिटीज से ग्रसित थे। इसके अलावा प्रेमगंज सीपरी बाजार के 64 वर्षीय एक बुजुर्ग की भी मौत हुई है। वह भी डायबिटीज से ग्रसित थे।
विज्ञापन

इस तरह जिले में अब तक 6186 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जा चुका है। हालांकि, इनमें से 4513 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले का रिकवरी  रेट 81.29 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 1035 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 191 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। इसके अलावा अब तक 122 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed