{"_id":"5caba0e0bdec2214161d6980","slug":"gangor-worship-and-want-husband-long-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणगौर की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणगौर की पूजा कर मांगी पति की लंबी आयु
Tue, 09 Apr 2019 12:58 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
gangaur puja jhansi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारवाड़ी समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से गणगौर उत्सव व पूजा का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने भगवान शिव व पार्वती की पूजा की और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। वहीं सर्वश्रेष्ठ गणगौर प्रतियोगिता हुई। इसमें नैंसी अग्रवाल व श्वेता अग्रवाल विजयी रहीं।
अग्रवाल महिला जागृति मंच ने श्री अग्रसेन पार्क सदर बाजार में गणगौर मेला का आयोजन किया। मारवाड़ी वेशभूषा में महिलाएं गणगौर माता को ढोल नगाढ़ों क ी धुनों के बीच पारंपरिक गीत गाते हुए लेकर अग्रसेन पार्क में पहुंचीं। यहां सर्वश्रेष्ठ गणगौर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें नैंसी अग्रवाल व श्वेता अग्रवाल ने पहला स्थान पाया। इस अवसर पर अलका अग्रवाल, महामंत्री अंजू गुप्ता, गीतिका अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, तारा अग्रवाल, सुनीता गर्ग, सविता कानोडिया, बबीता गर्ग, गीता अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रेखा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
इधर आशीर्वाद गार्डन में मारवाड़ी समाज के गणगौर उत्सव में बच्चों ने गणगौर पूजा की थीम पर मोहक नृत्य किया। इसके बाद भक्ति गीत गाते हुए बारात निक ाली गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंत्री अशोक सिंघल, संतोष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सतीश सिंघल, महिला अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, मंत्री उर्मिला, डिंपल, पूजा, पिंकी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इधर, जेसीआई झांसी रॉयल्स की विंग चेयरपरसन रीना अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में गणगौर उत्सव हुआ। इसमें संयोजिका अनुराधा गुप्ता ने ज्योत्सना हिरवानी, प्रीति अग्रवाल, पूजा, संतोष अग्रवाल, रामलली साहू, श्वेता, माहेश्वरी, श्रृति माहेश्वरी, प्रदीप विश्वारी, मोनिका अग्रवाल, माला मल्होत्रा, रोशनी गुप्ता, शालू गर्ग को सम्मानित किया। इस अवसर पर विंग सचिव रचना चढ्ढा, विंग चेयरपरसन रीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
शिव - पार्वती की पूजा है
भगवान शंकर व पार्वती जी की पूजा को गणगौर पूजा कहते हैं। मारवाड़ी समाज शंकर जी को ईसर और पार्वती जी को गौरा कहते हैं। मारवाड़ी समाज की महिला अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल के अनुसार सुहागिन महिलाएं 16 दिन गणगौर की पूजा करती हैं। यह पूजा जिस दिन होली जलती है, उसी दिन से शुरू होती है। जिस परिवार में नई बहू आती है उसी परिवार के घर में पूजा सभी मिलकर करते हैं। गीत गाए जाते हैं और नृत्य किया जाता है। गणगौर पूजा के आखिरी दिन शंकर पार्वती की बारात निकाली जाती है, जिसे गौर बिंदौर कहते हैं।
आरतियों में शामिल हुए श्रद्धालु
चैत्र नवरात्र की तृतीया पर महानगर के देवी मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु सोमवार को सुबह व रात को हुई आरतियों में शामिल हुए। पंचकुइयां के शीतला माता मंदिर, सीपरी के लहर की देवी मंदिर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैमासन, मैमासन मंदिर, लक्ष्मी तालाब स्थित महा काली मंदिर, महा लक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पोशाक अर्पित की। इसके बाद भजन कार्यक्रम में शामिल हुए और जयकारे लगाए।