फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ganesh utsav jhansi

चढ़ रहे फूल और मेवा, घर-घर हो रही बप्पा की सेवा

Sat, 07 Sep 2019 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
ganesh utsav jhansi
चढ़ रहे फूल और मेवा, घर-घर हो रही बप्पा की सेवा
विज्ञापन

झांसी। महानगर में गणेश उत्सव का आयोजन पंडालों, मंदिरों के साथ ही घर - घर हो रहा है। लोग सपरिवार घरों में गौरी पुत्र गजानन की खासी आवभगत कर रहे हैं। बच्चे खासे उत्साहित हैं, जो सुबह, शाम और रात में बुद्धि विनायक की पूजा एवं सेवा में जुटे हैं।
महानगर में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। संकट हर्ता गणेश जी की छोटी - बड़ी सभी प्रतिमाएं आकर्षक पंडालों एवं मंदिरों में विराजमान की गई हैं, जिनके दर्शनों के लिए लोगों का तांता देर रात तक लगा रहता है। इस दौरान कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं, जिनमें बच्चे एवं किशोर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर रहे हैं। इधर, गणेश उत्सव के अंतर्गत लगभग प्रत्येक हिंदू परिवारों में भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं विराजमान की गईं हैं।
विज्ञापन

ओम शांति नगर कॉलोनी निवासी अनिल चौधरी अग्रवाल एवं उनकी पत्नी बेबी अग्रवाल ने बताया कि उनके घर में गणपति महाराज पूरे दस दिन के लिए विराजमान हैं। यह परंपरा उनका परिवार पिछले 40 सालों से पूरा करते आ रहा है। अनिल ने बताया कि वह बचपन में अपने घर में सजाते थे। अभी उनका बेटा आदित्य एवं बेटी अंकिता भगवान की नियमित श्रृंगार व पूजा कर रहे हैं। वर्तमान में उनकी दिनचर्या बदली हुई है। भगवान गणेश को वह नई नई पगड़ी पहनाते हैं और भजन भी गाते हैं। गणपति का आशीर्वाद लेकर पढ़ाई भी करते हैं। इधर, मिशन कंपाउंड निवासी शिक्षक अरविंद निरंजन एवं उनकी पत्नी मीरा ने बताया कि गणेश जी के श्रृंगार के लिए उनका पुत्र हनी रोज विशेष सामग्री लाता है। वह भगवान को पान, फूल, मेवा व भोग अर्पण करता है। परिवार के सदस्यों के साथ ही पड़ोस के बच्चे भी उनके यहां पूजा करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश मंदिर में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
महाराष्ट्र गणेश मंदिर में शाम को गणेश उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए प्रतिभागियोें को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न भी दिए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिता में शामिल होने से बच्चों की प्रतिभा विकसित होती है। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव, उज्ज्वल देवधर, राहुल खांडेकर, राजीव इंदापुरकर, मिलिंद देसाई, समीर तिवारी आदि मौजूद रहे।
चाचर खेला, हुए लोग मंत्रमुग्ध
गणेश उत्सव के पंडालों में जमकर चाचर नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। बड़ामठ स्वर्णकार चाचर समिति के तत्वावधान में दिलीप महोबिया, सागर सोनी, राजेंद्र सोनी, रामकुमार सोनी, अंशुल सोनी आदि ने महानगर के विभिन्न चौराहों पर बुंदेली लोक नृत्य कला चाचर को प्रस्तुत किया। नगढ़ियों की धुन पर लोक मंत्रमुग्ध हो गए।
केक काटा और मनाया जन्मदिन
नरिया बाजार नवयुवक श्री गणेश उत्सव समिति ने नरिया बाजार स्थित गणेश पंडाल में भगवान गणेश जी का जन्म दिवस मनाया और केक काटा। इस मौके पर सभी को केक, चाकलेट भी बांटे गए। इस अवसर पर कौशल अग्रवाल, लखन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, गोपाल सोनी, हर्षित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
डांडिया नृत्य का हुआ आयोजन
ओम शांति नगर में रंगारंग डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें सभी ने संगीत की मधुर धुनों पर डांडिया नृत्य किया। वहीं, भगवान गणेश की विधिवत पूजा भी की गई। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अनिल चौधरी, सुनीता शर्मा, अमित गुप्ता, नितिन राय, रविंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।

शिव जी का किया अभिषेक
खैरापति शिव मंदिर में शिव भक्तों ने दूध, दही, गंगाजल, शहद आदि से भगवान शिव का महाअभिषेक किया। आरती के बाद भंडारा हुआ। इस अवसर पर रामकुमार सोनी, नरेंद्र, सागर सोनी, अंशुल सोनी, राजेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed