{"_id":"59c41c3b4f1c1bac688b5ced","slug":"games-will-start-today-in-bu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू में खेल कुंभ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू में खेल कुंभ आज से
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
bu jhansi news
- फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार से वार्षिक अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इसके अंतर्गत 42 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 26 सितंबर तक प्रतियोगिताएं चलेंगी।
विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि अंतर संकाय प्रतियोगिताओं में लगभग 1200 विश्वविद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लेने की सहमति जताई है। क्रिकेट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें चार टीमें छात्राओं की हैं। बैडमिंटन में लगभग 400 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कबड्डी, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं में भारी भीड़ रहने की संभावना है। यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी। राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम एवं मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को 26 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।