फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gaiss home delivery cheat consummer

फ्री होम डिलीवरी के नाम पर ठगे जा रहे ग्राहक

Sat, 24 Oct 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gaiss home delivery cheat consummer
झांसी। जिले में रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियां जमकर ठग रही हैं। गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से 30-30 रुपये वसूले जा रहे हैं। डिलीवरी चार्ज न देने पर उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं दिया जाता है। इसे लेकर कई बार शिकायत हो चुकी है, लेकिन न तो गैस कंपनी और न ही पूर्ति विभाग कोई कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

जिले की 55 से अधिक गैस एजेंसियों पर करीब दो लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। सिलिंडर की मौजूदा कीमत 630 रुपये है। इस पर होम डिलीवरी के दौरान उपभोक्ताओं से 30 रुपये प्रति सिलिंडर अतिरिक्त वसूल किए जा रहे हैं। जिले में रोज पांच हजार सिलिंडरों की डिलीवरी होती है । इस हिसाब से रोज उपभोक्ताओं से डेढ़ लाख रुपये वसूल किए जाते हैं। पूरे महीने में यह रकम लाखों तक पहुंच जाती है। नियमों के मुताबिक होम डिलीवरी पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है। सिलिंडर की बुकिंग रसीद में लिखी कीमत में डिलीवरीमैन का कमीशन शामिल होता है। इसे लेकर पूर्ति विभाग और गैस कम्पनियों को रोज शिकायतें मिलती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

चेक करके नहीं देते सिलिंडर
गैस एजेंसी के हॉकर उपभोक्ता से डिलीवरी चार्ज लेना तो याद रखते हैं, लेकिन कभी सिलिंडर चेक करके नहीं दिया जाता है। कई बार उपभोक्ताओं को टूटी पिन वाले सिलिंडर दिए गए हैं। जिससे हादसे हुए हैं। इसे लेकर कोई कुछ नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहती हैं महिलाएं
पहले ही रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। उस पर हर बार अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। इस पर रोक लगे।- अर्चना
गैस सिलिंडर की डिलीवरी के दौरान 30 रुपये लिए जाते हैं। चार्ज न दो तो सिलिंडर नहीं दिया जाता। यह गलत है। - ज्योति
गैस सिलिंडर की डिलीवरी में हॉकर मनमानी करते हैं। कभी सिलिंडर चेक करके नहीं दिया जाता है। - रिंकी
गैस सिलिंडर की डिलीवरी में नियम ताक पर रख दिए जाते हैं। मैंने कई बार सिलिंडर बदलवाया है। - योगमाया
रसोई गैस उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली की शिकायत मिल रही हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। - नीरज कनौजिया, उपायुक्त खाद्य झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed